Rajinikanth Gifts a Gold Chain to Sanitary Worker: अभिनेता रजनीकांत ने ईमानदारी के लिए सफाईकर्मी को किया सम्मानित
Rajinikanth Gifts a Gold Chain to Sanitary Worker: अभिनेता रजनीकांत ने ईमानदारी के लिए सफाईकर्मी को किया सम्मानित
Published : Feb 3, 2026, 7:01 pm IST
Updated : Feb 3, 2026, 7:01 pm IST
SHARE ARTICLE
Actor Rajinikanth Gifts a Gold Chain to Sanitary Worker
Actor Rajinikanth Gifts a Gold Chain to Sanitary Worker

रजनीकांत ने उन्हें सोने की चेन और शॉल देकर सम्मानित किया है। 

Rajinikanth Gifts a Gold Chain to Sanitary Worker: चेन्नई की एक सफाई कर्मचारी पद्मा ने कभी नहीं सोचा था कि वह तमिल फिल्म सुपरस्टार रजनीकांत से उनके आवास पर मिल सकेंगी, लेकिन ऐसा संभव हुआ और उन्हें अभिनेता से उपहार में सोने की चेन भी मिली।पद्मा मंगलवार को अपने परिवार के साथ दिग्गज अभिनेता के पोएस गार्डन स्थित आवास पर गईं, जहां उनकी ईमानदारी के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।  

हाल ही में 45 ‘सावरन’ (सॉवरेन) सोने के आभूषण उनके सही मालिक को लौटाने के सराहनीय कार्य के लिए, एक शीर्ष अभिनेता ने उन्हें सम्मान स्वरूप एक शॉल और दो सावरन के सोने की एक चेन भेंट की, जिसपर “ॐ” अंकित था।     

एक ‘सावरन’ भारत, विशेष रूप से दक्षिणी क्षेत्रों में, सोने के भार की एक व्यापक मान्यता प्राप्त इकाई है। ‘सावरन’ शब्द सोने का एक निश्चित वजन दर्शाता है, जो करीब आठ ग्राम के बराबर होता है।    

अपने पति और बेटियों के साथ वहां पहुंची पद्मा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं बहुत रोमांचित महसूस कर रही हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं उनसे (रजनीकांत से) मिलूंगी।’’         

उन्होंने बताया कि सड़क पर मिले सोने के गहने वापस करने के बाद उन्हें अभिनेता के घर आने का न्योता मिला था।पद्मा ने बताया कि उनकी ईमानदारी की सराहना करते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने भी हाल ही में उन्हें सम्मानित किया था और एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया था।    

टी नगर में काम के दौरान पद्मा को जमीन पर एक पैकेट पड़ा मिला था, जिसमें 45 ‘सावरन’ भार के सोने के गहने थे। अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करने के बाद, उन्होंने वह पैकेट पांडी बाजार पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने जांच के बाद इस कीमती सामान को उसके मालिक को लौटा दिया।

(For more news apart from Actor Rajinikanth honored a sanitation worker for his honesty news in hindi,stay tuned to Rozanaspokedsman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM