Tunisha Suicide Case : शीजान खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

खबरे |

खबरे |

Tunisha Suicide Case : शीजान खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Published : Dec 31, 2022, 4:05 pm IST
Updated : Dec 31, 2022, 4:05 pm IST
SHARE ARTICLE
Tunisha Suicide Case : Sheezan Khan sent to 14 days judicial custody
Tunisha Suicide Case : Sheezan Khan sent to 14 days judicial custody

सीरियल 'अली बाबा : दास्तान-ए-काबुल' में अभिनय कर रहीं 21 वर्षीय तुनिषा 25 दिसंबर को वसई के पास शो के सेट पर वॉशरूम में फांसी के फंदे से लटकी मिली थीं।

पालघर : महाराष्ट्र के पालघर जिले की एक अदालत ने अपनी सह-अभिनेत्री तुनिषा शर्मा को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार अभिनेता शीजान खान को शनिवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शनिवार को खान की पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें वसई की एक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। शुक्रवार को अभिनेता की पुलिस हिरासत एक दिन और बढ़ा दी गई थी।

मजिस्ट्रेट ने खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अभिनेत्री को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में खान (27) को पालघर जिले की वालिव पुलिस ने 26 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टीवी सीरियल 'अली बाबा : दास्तान-ए-काबुल' में अभिनय कर रहीं 21 वर्षीय शर्मा 25 दिसंबर को वसई के पास शो के सेट पर वॉशरूम में फांसी के फंदे से लटकी मिली थीं।

शर्मा की मां ने आरोप लगाया है कि खान ने उनकी बेटी को धोखा दिया और उसका ‘इस्तेमाल’ किया। उन्होंने यह भी दावा किया है कि टेलीविजन धारावाहिक जिसका वे दोनों हिस्सा थे, उसके सेट पर खान ने उनकी बेटी को थप्पड़ मारा था और वह शर्मा को उर्दू पढ़ा रहा था तथा चाहता था कि वह हिजाब पहने।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM