Tripti Dimri News: तृप्ति डिमरी के बहिष्कार के बीच, अभिनेत्री ने जयपुर कार्यक्रम विवाद पर रखी अपनी बात

खबरे |

खबरे |

Tripti Dimri News: तृप्ति डिमरी के बहिष्कार के बीच, अभिनेत्री ने जयपुर कार्यक्रम विवाद पर रखी अपनी बात
Published : Oct 2, 2024, 6:22 pm IST
Updated : Oct 2, 2024, 6:22 pm IST
SHARE ARTICLE
Tripti Dimri expressed her views on the boycott controversy news in hindi
Tripti Dimri expressed her views on the boycott controversy news in hindi

सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें गुस्साई महिलाएं एनिमल एक्ट्रेस की आलोचना कर रही हैं।

Tripti Dimri News In Hindi: त्रिप्ति डिमरी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो की रिलीज में व्यस्त हैं। अभिनेत्री इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री के सुर्खियों में आने का एक बड़ा कारण जयपुर में लोगों की नाराजगी थी। त्रिप्ति को कथित तौर पर फिक्की एफएलओ की महिला उद्यमियों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेना था। हालांकि, अभिनेत्री नहीं पहुंची, जिससे कार्यक्रम आयोजित करने वाली महिलाएं नाराज हो गईं।

सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें गुस्साई महिलाएं एनिमल एक्ट्रेस की आलोचना कर रही हैं। इन महिलाओं ने त्रिप्ति डिमरी की प्रतिबद्धता और पेशेवर रवैये पर सवाल उठाए हैं और लोगों से उनका 'बहिष्कार' करने को कहा है। वहीं मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस दौरान अभिनेत्री त्रिप्ति डिमरी द्वारा कार्यक्रम के लिए कथित तौर पर 5.5 लाख रुपये चार्ज करने के बावजूद कार्यक्रम में न आने के आरोप भी लगाए गए।

Tripti Dimri Tripti Dimri

वहीं इन सब तरह की बात होने के बाद और हो रही आलोचनाओं को देखते हुए त्रिप्ति की टीम ने प्रेस को एक बयान जारी कर इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कोई समझौता या प्रतिबद्धता जताई है।

(For more news apart from Trupti Dimri expressed her views on the boycott controversy news in Hindi ,stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM