Bigg Boss 18 Finale: बिग बॉस 18 में 6 फाइनलिस्ट, पुरस्कार राशि

खबरे |

खबरे |

Bigg Boss 18 Finale: बिग बॉस 18 में 6 फाइनलिस्ट, पुरस्कार राशि
Published : Jan 18, 2025, 5:53 pm IST
Updated : Jan 18, 2025, 5:53 pm IST
SHARE ARTICLE
6 finalists in Bigg Boss 18, prize money news in hindi
6 finalists in Bigg Boss 18, prize money news in hindi

बिग बॉस 18' का ग्रैंड फिनाले एपिसोड आप रविवार रात 9:30 बजे से कलर्स टीवी पर देख सकेंगे।

Bigg Boss 18 Finale News In Hindi: 'बिग बॉस' भारतीय टेलीविजन का सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो है। हर साल सलमान खान इस शो को होस्ट करते हैं, जो करीब तीन महीने तक चलता है। इस साल 'बिग बॉस 18' की शुरुआत 6 अक्टूबर 2024 को हुई थी। यह सीजन साढ़े तीन महीने तक टीवी पर चला और अब इस सीजन को अपना विजेता मिलने वाला है। रियलिटी शो बिग बॉस के 18वें एडिशन के ग्रैंड फिनाले के बारे में हर डिटेल जानने के लिए आगे पढ़ें।

ग्रैंड फिनाले कब है? (When is the grand finale?)

'बिग बॉस 18' का ग्रैंड फिनाले एपिसोड आप रविवार रात 9:30 बजे से कलर्स टीवी पर देख सकेंगे। यह एपिसोड ढाई से तीन घंटे तक चलेगा और रात 12 बजे के आसपास शो को अपना विनर मिल जाएगा। कलर्स टीवी के अलावा आप 'बिग बॉस 18' के ग्रैंड फिनाले को मोबाइल ऐप जियो सिनेमा और जियो टीवी पर भी लाइव देख सकते हैं। फिलहाल इस शो को जीतने की रेस में 6 कंटेस्टेंट हैं, जो भी यह शो जीतेगा उसे भारी भरकम रकम दी जाएगी।

ये 6 कंटेस्टेंट हैं फिनाले का हिस्सा ( 6 contestants are part of finale)

इस शो की शुरुआत 18 कंटेस्टेंट्स के साथ हुई थी। बीच में कुछ वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हुई। अब इस शो में सिर्फ 6 कंटेस्टेंट्स ही बचे हैं। इन 6 कंटेस्टेंट्स में विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, चुम दरंग और रजत दलाल शामिल हैं। अब देखना यह है कि इनमें से कौन इस शो का खिताब जीतता है और कितनी बड़ी रकम अपने नाम करता है।

ट्रॉफी और पुरस्कार राशि (Trophies and Prize Money)

इस शो के विजेता को 50 लाख रुपए की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी। हालांकि, कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि मेकर्स फिनाले में ऐसा ऑप्शन भी देते हैं कि अगर कुछ कंटेस्टेंट चाहें तो 50 लाख रुपए में से कुछ हिस्सा लेकर शो छोड़ सकते हैं। फिर जो भी पैसा बचेगा, वो विजेता को मिलेगा, लेकिन ऐसा हर सीजन में नहीं होता।

(For more news apart from 6 finalists in Bigg Boss 18, prize money News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM