मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा विवाह बंधन में बंधे

खबरे |

खबरे |

मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा विवाह बंधन में बंधे
Published : Jan 27, 2023, 5:08 pm IST
Updated : Jan 27, 2023, 5:08 pm IST
SHARE ARTICLE
Masaba Gupta and Satyadeep Mishra tied the knot
Masaba Gupta and Satyadeep Mishra tied the knot

मसाबा ने बाद में अपने परिवार की एक तस्वीर भी पोस्ट दी जिसमें उनके पिता और वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स तथा मां नीना गुप्ता भी उनके...

मुंबई : फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता और अभिनेता सत्यदीप मिश्रा विवाह बंधन में बंध गये हैं। उन्होंने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मसाबा (33) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर खबर साझा की और मिश्रा के साथ तस्वीर जारी की। मिश्रा ‘नो वन किल्ड जेसिका’ और ‘बाम्बे वैल्वेट’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

नवविवाहित जोड़े को अनेक फिल्मी हस्तियों ने बधाई दी जिनमें प्रियंका चोपड़ा जोनस, विक्की कौशल, आयुष्मान खुराना, अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर, जोया अख्तर, कोंकणा सेनशर्मा और अनन्या पांडेय शामिल हैं।

मसाबा ने बाद में अपने परिवार की एक तस्वीर भी पोस्ट दी जिसमें उनके पिता और वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स तथा मां नीना गुप्ता भी उनके साथ हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘‘पहली बार मेरी पूरी जिंदगी एक साथ। मेरा खूबसूरत परिवार।’’.

अभिनेत्री नीना गुप्ता ने भी अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कीं।

उन्होंने लिखा, ‘‘मेरी बेटी ने आज शादी कर ली और मेरा दिल खुशियों और प्यार से भरा हुआ है।’’. मसाबा गुप्ता ने इससे पहले जून 2015 में निर्माता मधु मांतेना से शादी की थी और 2019 में दोनों ने अलग होने की घोषणा की थी।. मिश्रा ने पहले अभिनेत्री अदिति राव हैदरी से विवाह किया था और उन्होंने 2013 में तलाक ले लिया था

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM