2021 बंगाल चुनाव को लेकर चलाया गया अभियान वीडियो कर्नाटक 2023 चुनावों से जोड़कर किया जा रहा वायरल

खबरे |

खबरे |

2021 बंगाल चुनाव को लेकर चलाया गया अभियान वीडियो कर्नाटक 2023 चुनावों से जोड़कर किया जा रहा वायरल
Published : Apr 27, 2023, 6:04 pm IST
Updated : Apr 27, 2023, 6:04 pm IST
SHARE ARTICLE
Campaign video for 2021 Bengal elections is being linked to Karnataka 2023 elections.
Campaign video for 2021 Bengal elections is being linked to Karnataka 2023 elections.

पड़ताल में पाया कि यह वीडियो बंगाल 2021 में भाजपा को वोट न देने के लिए चलाए गए अभियान का है ..

RSFC (टीम मोहाली) - 10 मई 2023 को होने वाले कर्नाटक चुनावों को लेकर सियासी पार्टियों ने खूब ज़ोर लगाया है। क्या कांग्रेस और क्या भाजपा हर पार्टी ने कर्नाटक की जनता का दिल जीतने  पुरजोर प्रयास किया है। अब इन्हीं चुनावों से जोड़ भाजपा को वोट न देने की अपील करते हुए एक वीडियो वायरल किया जा रहा है जिसमें लोगों को "No Vote To BJP" की तख्ती पकड़े देखा जा सकता है। अब दावा किया जा रहा है कि यह भाजपा को कर्नाटक चुनावों में वोट न देने के लिए चलाया गया एक अभियान का वीडियो है। 

ट्विटर अकाउंट Deepak Khatri ने 23 अप्रैल 2023 को यह वीडियो साझा करते हुए लिखा, "No Vote to BJP ❌ #KarnatakaElection2023"

इस ट्वीट को निचे देखा जा सकता है।

रोज़ाना स्पोक्समैन ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह वीडियो बंगाल 2021 में भाजपा को वोट न देने के लिए चलाए गए अभियान का है जिसे अब हालिया कर्नाटक चुनावों से जोड़कर वायरल किया जा रहा है।

स्पोक्समैन की पड़ताल;

पड़ताल दी शुरुआत करते हुए हमने सबसे पहले इस वीडियो को ध्यान से देखा और No Vote To BJP Campaign कीवर्ड को गूगल में सर्च किया।

यह वीडियो 2021 का है

हमें यह असली वीडियो "No Vote To BJP" नाम के ट्विटर अकाउंट पर 24 अप्रैल 2021 का अपलोड मिला। वीडियो साझा करते हुए कैप्शन लिखा गया था, "Bengalis across the world saying "No Vote To BJP". #NoVoteToBJP"

अगर इस ट्विटर अकाउंट के बायो को देखा जाए तो बायो में " #NoVoteToBJP in #BengalElection2021" लिखा हुआ है जिससे यह साबित होता है कि यह वीडियो बंगाल चुनावों को लेकर तैयार किया गया है।

हमें इस कैंपेन का एक दूसरा वीडियो 2 साल पहले No Vote To BJP नाम के Youtube अकाउंट द्वारा शेयर किया गया मिला जिसे देखा जा सकता है।

इस कैंपेन को लेकर Times Of India की रिपोर्ट यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है।


pp

 

pp

 

pp

नतीजा- रोज़ाना स्पोक्समैन ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह वीडियो बंगाल 2021 में भाजपा को वोट न देने के लिए चलाए गए अभियान का है जिसे अब हालिया कर्नाटक चुनावों से जोड़कर वायरल किया जा रहा है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM