Mercedes-Benz के विभिन्न मॉडलों की कीमत 12 लाख रुपये तक बढ़ेगी

खबरे |

खबरे |

Mercedes-Benz के विभिन्न मॉडलों की कीमत 12 लाख रुपये तक बढ़ेगी
Published : Mar 9, 2023, 4:08 pm IST
Updated : Mar 9, 2023, 4:08 pm IST
SHARE ARTICLE
Prices of various Mercedes-Benz models to increase by up to Rs 12 lakh
Prices of various Mercedes-Benz models to increase by up to Rs 12 lakh

Mercedes Maybach S 580' के दाम 12 लाख रुपये बढ़ जाएंगे।

New Delhi:  कार विनिर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज ने विभिन्न कार मॉडलों की कीमतों में दो से 12 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की है। मर्सिडीज बेंज इंडिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह कीमतें एक अप्रैल से प्रभावी होंगी। कंपनी तीन महीनों में दूसरी बार अपने वाहनों की कीमतें बढ़ा रही है।कंपनी ने कहा कि उसके वाहनों की शोरूम कीमतों में एक अप्रैल, 2023 से पांच प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होगी।

 मर्सिडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संतोष अय्यर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कंपनी यूरो की विनिमय दर पर नजर रखे हुए है और पिछले कुछ महीनों में रुपया इसकी तुलना में कमजोर हुआ है।

उन्होंने कहा, “अक्टूबर में एक यूरो लगभग 78-79 रुपये का था, जो अब 87 रुपये है। इससे दबाव बढ़ रहा है और अगर हम ऐसा कदम नहीं उठाते हैं तो भारत में हमारा व्यापार प्रभावित होगा।” ऐसे में अप्रैल से कंपनी की 'ए-क्लास लिमोजिन' की कीमत दो लाख रुपये तक बढ़ जाएगी और 'जीएलए एसयूवी के एस 350डी लिमोजिन' की कीमत सात लाख रुपये बढ़ेगी। 'मर्सिडीज मेबैक एस 580' के दाम 12 लाख रुपये बढ़ जाएंगे।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM