अभी लॉन्च में समय है लेकिन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर इंटरनेट पर चर्चाएं तेज़ हो गई हैं।
Apple iPhone 18 Series: एप्पल अपनी अगली पीढ़ी के iPhone लॉन्च की तैयारी में जुटा हुआ है। हालांकि लॉन्च में अभी कुछ समय बाकी है, लेकिन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर इंटरनेट पर चर्चाएं पहले ही तेज़ हो गई हैं। लीक और रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये नए iPhone सितंबर में पेश किए जा सकते हैं। खास बात यह है कि इस बार Apple iPhone 18 Pro सीरीज के साथ अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी लॉन्च कर सकता है, जबकि रेगुलर iPhone 18 को अगले साल के लिए स्थगित किया जा सकता है।
हर साल की तरह, इस बार भी Pro मॉडल्स में कई बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर, AI फीचर्स और बैटरी—लगभग हर सेक्शन में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि Apple ने अभी तक कुछ भी आधिकारिक रूप से कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन लीक की मदद से काफी कुछ अंदाज़ा लगाया जा सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 Pro और Pro Max में नया LTPO Plus AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह पैनल न केवल स्मूद परफॉर्मेंस प्रदान करेगा, बल्कि बैटरी की खपत को भी कम करने में मदद करेगा। कहा जा रहा है कि डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट जरूरत के अनुसार 1Hz तक घट सकता है, जिससे हल्के कामों के दौरान फोन कम पावर खर्च करेगा। इसका सीधा लाभ यूज़र्स को लंबी बैटरी लाइफ के रूप में मिलेगा।
iPhone 18 Pro का डिजाइन होगा पहले से ज्यादा क्लीन
डिजाइन के मामले में iPhone 18 Pro सीरीज में बड़े बदलाव की उम्मीद है। लीक के अनुसार, Apple Face ID सेंसर को डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट कर सकता है, जिससे फोन का फ्रंट पहले से अधिक साफ और प्रीमियम दिखेगा। इसके अलावा, Dynamic Island का आकार भी छोटा किया जा सकता है। वहीं, बैक पैनल के लिए कहा जा रहा है कि Apple यूनिफॉर्म फिनिश पर काम कर रहा है, जिससे पिछली जेनरेशन का टू-टोन लुक हट सकता है।
कैमरा सेगमेंट में भी मिल सकते हैं बड़े सुधार
कैमरा अपग्रेड iPhone 18 Pro सीरीज का सबसे बड़ा हाइलाइट हो सकता है। हालांकि सटीक विवरण अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन लीक में बेहतर सेंसर और एडवांस ज़ूम टेक्नोलॉजी की बातें की जा रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pro Max वेरिएंट में एक्सक्लूसिव कैमरा फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा, लो-लाइट फोटोग्राफी और इमेज प्रोसेसिंग में भी महत्वपूर्ण सुधार देखने को मिल सकता है।
iPhone 18 Pro की परफॉर्मेंस होगी बेहद दमदार
परफॉर्मेंस के मामले में iPhone 18 Pro और Pro Max में नया A20 Pro चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जिसे 2nm टेक्नोलॉजी पर तैयार किया जा सकता है। इससे फोन न केवल तेज़ होगा बल्कि अधिक पावर-एफिशिएंट भी बनेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, RAM को CPU और GPU के साथ एक ही यूनिट में इंटीग्रेट किया जा सकता है, जिससे स्पीड और थर्मल मैनेजमेंट दोनों में सुधार होगा।
iPhone 18 Pro लॉन्च
लॉन्च की बात करें तो अधिकांश रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और iPhone Fold को सितंबर 2026 में पेश किए जाने की संभावना है। यह Apple के पुराने लॉन्च पैटर्न से मेल खाता है। वहीं, स्टैंडर्ड iPhone 18 को 2027 की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की चर्चाएँ भी चल रही हैं, हालांकि इस पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
iPhone 18 Pro के नए कलर ऑप्शंस
इस बार Apple iPhone 18 Pro के कलर ऑप्शंस में भी बड़े बदलाव की संभावना है। लीक के अनुसार, कंपनी पर्पल और बरगंडी जैसे नए और बोल्ड रंगों की टेस्टिंग कर रही है। अगर ऐसा हुआ, तो यह Pro सीरीज़ के लिए एक फ्रेश लुक साबित होगा, क्योंकि अब तक Pro मॉडल्स में ज्यादातर सॉफ्ट और न्यूट्रल कलर्स ही देखने को मिलते रहे हैं।
(For more news apart from Apple iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max to launch soon news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)