'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास, देश को दिलाया एक और गोल्ड मेडल

खबरे |

खबरे |

'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास, देश को दिलाया एक और गोल्ड मेडल
Published : Jul 1, 2023, 1:29 pm IST
Updated : Jul 1, 2023, 1:29 pm IST
SHARE ARTICLE
'Golden Boy' Neeraj Chopra created history again
'Golden Boy' Neeraj Chopra created history again

वह 87.66 मीटर भाला फेंककर पहले स्थान पर रहे।

नई दिल्ली: भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर देश को गौरवान्वित किया है। 'गोल्डन बॉय' नीरज ने लुसाने डायमंड लीग में पहला स्थान हासिल किया है। वह 87.66 मीटर भाला फेंककर पहले स्थान पर रहे। इस सीज़न में यह उनकी लगातार दूसरी जीत है। यह उनका ओवरऑल डायमंड लीग का चौथा गोल्ड है.  इससे पहले उन्होंने दोहा डायमंड लीग में भी 88.67 मीटर थ्रो कर पहला स्थान हासिल किया था.

यह चोपड़ा की शानदार वापसी रही. उन्होंने 5 मई को दोहा डायमंड लीग के बाद से किसी भी प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया था, चोट के कारण इस महीने की शुरुआत में में एफबीके गेम्स (FBK Games) और पावो नूरमी गेम्स ( Paavo Nurmi Games) से बाहर हो गए थे.   

नीरज चोपड़ा ने इस लीग के पांचवें राउंड में 87.66 मीटर के थ्रो के साथ ये खिताब जीता है. हालांकि उन्होंने इस राउंड में फाउल से शुरुआत की लेकिन नीरज के पांचवें राउंड की बराबरी कोई खिलाड़ी नहीं कर सका और उन्होंने डायमंड लीग को अपने नाम कर लिया. 

बता दें कि अब तक नीरज का सर्वश्रेष्ठ 89.94 मीटर है, जब वह स्टॉकहोम डायमंड लीग में वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स के साथ दूसरे स्थान पर रहे. नीरज ने भारत को टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल दिलाकर इतिहास रचा था. वो जैवलिन थ्रो में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने हैं. इस उपलब्धि के बाद से ही नीरज का शानदार सफर जारी है.
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM