Asia Cup Trophy Controversy: मोहसिन नकवी ने माफी मांगी, लेकिन सूर्यकुमार यादव से ट्रॉफी लेने के लिए रखी शर्त
Published : Oct 1, 2025, 3:34 pm IST
Updated : Oct 1, 2025, 3:34 pm IST
SHARE ARTICLE
Mohsin Naqvi put a condition on Suryakumar Yadav to accept the trophy news in hindi
Mohsin Naqvi put a condition on Suryakumar Yadav to accept the trophy news in hindi

ACC और PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने बीसीसीआई को एशिया कप 2025 की ट्रॉफी और मेडल देने से इनकार कर दिया.

Asia Cup trophy Cntroversy News: एशियन क्रिकेट काउंसिल (Asian Cricket Council) के चेयरमैन और पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने एशिया कप ट्रॉफी विवाद पर बीसीसीआई (BCCI) से माफी मांग ली है। उन्होंने माना कि ट्रॉफी सेरेमनी के दौरान जो हुआ, वह नहीं होना चाहिए था। हालांकि, नकवी ने ट्रॉफी लौटाने से इनकार कर दिया और कहा कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को खुद दुबई आकर ट्रॉफी लेनी होगी। बीसीसीआई ने इस शर्त को ठुकरा दिया है और अब इस विवाद को आईसीसी तक ले जाने की तैयारी कर रहा है। 

एशियन क्रिकेट काउंसिल (Asian Cricket Council) के चेयरपर्सन और PCB चीफ मोहसिन नकवी ने बोर्ड ऑफ क्रिकेट कंट्रोल इन इंडिया (BCCI) से माफी मांग ली है. स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट के मुताबिक नकवी ने कहा कि ट्रॉफी सेरेमनी के दौरान जो हुआ वो नहीं होना चाहिए था।  लेकिन उन्होंने ट्रॉफी और मेडल्स सौंपने से इनकार कर दिया। ये सारी बातें 30 सितंबर 2025 को ACC की एक वर्चुअल मीटिंग के दौरान हुईं।  

मिली जानकारी के अनुसार  नकवी अब भी इंडियन कैप्टन सूर्यकुमार यादव को ट्रॉफी देने की बात कर रहे हैं।  मगर एक शर्त के साथ. शर्त ये कि सूर्यकुमार यादव दुबई आकर उनसे ट्रॉफी कलेक्ट करें। इस पर BCCI का जवाब था कि जब आप सामने खड़े थे तब उन्होंने ट्रॉफी नहीं ली, आपको लगता है कि वो अब दुबई आएंगे?

इंडिया टुडे के नितिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक में BCCI अधिकारियों और नकवी के बीच बहस हुई. नकवी ने कहा कि वो प्रेजेंटेशन सेरेमनी में‘कार्टून की तरह’ खड़े रहे. मोहसिन नकवी का रवैया इतना खराब था कि उन्होंने भारत को विजेता बनने पर बधाई तक नहीं दी. 

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने मोहसिन नकवी के इस रवैये को खेल भावना के खिलाफ करार दिया. सैकिया ने कहा, 'हमने ये निर्णय लिया था कि मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेंगे, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वे ट्रॉफी और मेडल्स लेकर भाग जाएं. यह शर्मनाक है और हमें उम्मीद है कि जल्द ही कप भारत को सौंपा जाएगा.'

क्या है एशिया कप ट्रॉफी विवाद? (What is Asia Cup trophy Cntroversy) 

एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय टीम ने ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया क्योंकि वे उनकी राजनीतिक बयानबाजी से नाखुश थे। भारतीय टीम चाहती थी कि ट्रॉफी उन्हें यूएई क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष खालिद अल जरूनी से मिले, लेकिन नकवी इसके लिए तैयार नहीं थे।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि टीम ने नकवी से ट्रॉफी नहीं लेने का फैसला किया है क्योंकि वे ऐसे व्यक्ति से ट्रॉफी स्वीकार नहीं कर सकते जो भारत के खिलाफ बयानबाजी करते हैं। नकवी के मंच पर आने के बाद भारतीय प्रशंसकों ने 'भारत माता की जय' के नारे लगाने शुरू कर दिए और टीम ने बिना ट्रॉफी के ही जश्न मनाया।  

(For more news apart from Mohsin Naqvi put a condition on Suryakumar Yadav to accept the trophy news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM