ऋषभ पंत ICU से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट, लेकिन पैर में दर्द बरकरार

खबरे |

खबरे |

ऋषभ पंत ICU से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट, लेकिन पैर में दर्द बरकरार
Published : Jan 2, 2023, 3:59 pm IST
Updated : Jan 2, 2023, 3:59 pm IST
SHARE ARTICLE
Rishabh Pant's condition improved, brought from ICU to private ward
Rishabh Pant's condition improved, brought from ICU to private ward

पंत ने अब तक 33 टेस्ट में पांच शतक और 11 अर्धशतक समेत 2,271 रन बनाए हैं। उन्होंने 30 वनडे और 66 टी20 में भी देश का प्रतिनिधित्व किया है।

देहरादून:  भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक भयानक कार दुर्घटना में घायल हो चुके है। उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें ऋषभ पंत दिल्ली से रुड़की अपनी मां को ‘सरप्राइज’ देने के लिये जा रहे थे । फिलहाल  ऋषभ अस्पताल में भर्ती है और उनकी हालत में सुधार हैं.

क्रिकेटर ऋषभ पंत को हालत में सुधार के बाद मैक्स अस्पताल के आईसीयू से निजी वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि रविवार शाम को उनकी हालत में सुधार होने पर उन्हें निजी वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया था, लेकिन उनके पैर में दर्द बरकरार है।

उन्होंने कहा कि अभी तक एमआरआई की कोई योजना नहीं है।

पंत उस समय बाल बाल बच गए जब उनकी लक्जरी कार ने शुक्रवार को तड़के दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद आग पकड़ ली थी . स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनका मैक्स देहरादून में इलाज चल रहा है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के निदेशक श्याम शर्मा , बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर ने अस्पताल में पंत और उनके परिजनों से मुलाकात की।

पंत ने अब तक 33 टेस्ट में पांच शतक और 11 अर्धशतक समेत 2,271 रन बनाए हैं। उन्होंने 30 वनडे और 66 टी20 में भी देश का प्रतिनिधित्व किया है।

Location: India, Uttarakhand, Dehradun

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM