Team India News: टीम इंडिया को लेके स्वदेश रवाना हुई स्पेशल चार्टर फ्लाइट, कल सुबह दिल्ली पहुंचेंगे T20 विश्व चैंपियंस

खबरे |

खबरे |

Team India News: टीम इंडिया को लेके स्वदेश रवाना हुई स्पेशल चार्टर फ्लाइट, कल सुबह दिल्ली पहुंचेंगे T20 विश्व चैंपियंस
Published : Jul 3, 2024, 4:00 pm IST
Updated : Jul 4, 2024, 4:27 pm IST
SHARE ARTICLE
 Team India will reach Delhi tomorrow morning news in hindi
Team India will reach Delhi tomorrow morning news in hindi

विशेष विमान उन्हें  ग्रांटली एडम्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेके दिल्ली के लिए रवाना हो गई है।

 Team India will reach Delhi tomorrow morning news in hindi : टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम तूफान के कारण तीन दिन यहां बारबडोस में फंसे  हुए थे. वहीं अब भारतीय टीम स्वदेश के लिए रवाना हो चुके हैं.  बुधवार को एक विशेष विमान उन्हें  ग्रांटली एडम्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेके दिल्ली के लिए रवाना हो गई है।

एयर इंडिया के विशेष विमान एआईसी24डब्ल्यूसी (एयर इंडिया चैंपियंस 24 विश्व कप) ने स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग चार बजकर 50 मिनट पर उड़ान भरी और गुरुवार को भारतीय समयानुसार सुबह लगभग छह बजकर 20 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगा।

रोहित ने कहा- Coming home ❤️

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने विमान के उड़ान भरने से पहले ट्रॉफी के साथ तस्वीर ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘‘घर आ रहे हैं।’’ Coming home ❤️

विमान में भारतीय टीम, उसका सहयोगी स्टाफ, खिलाड़ियों के परिवार और कुछ भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारी तथा भारतीय मीडिया के कुछ सदस्य सवार हैं। बता दे कि इस विशेष उड़ान का इंतजाम बीसीसीआई ने किया है।

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने शनिवार 29 जून को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका पर सात रन की रोमांचक जीत हासिल कर टी20 विश्व कप 2024 का खिताब अपने नाम किया.

बता दे कि टीम बारदोस में आए तूफान के कारण मैच के बाद से ही यहां फंसे हुए थे.

इससे पहले भारतीय टीम को दो जुलाई को स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे रवाना होना था और बुधवार को शाम सात बजकर 45 मिनट (भारतीय समयानुसार) पर पहुंचना था लेकिन विमान के यहां देर से पहुंचने के कारण रवानगी में विलंब हुआ।

यहां पहुंचने के कुछ ही घंटों के भीतर खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित करेंगे। आईसीसी ट्रॉफी के 11 साल के सूखे को खत्म करने वाली विजयी टीम के सम्मान में मुंबई में एक रोड शो आयोजित करने की भी योजना है। तूफान बेरिल अब जमैका की ओर बढ़ रहा है।

(For More News Apart from  Team India will reach Delhi tomorrow morning news in hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM