बाढ़ पीड़ितों के लिए पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का समर्थन; बोले-पानी कम होने पर असली नुकसान का पता चलेगा
Published : Sep 12, 2025, 5:23 pm IST
Updated : Sep 12, 2025, 5:23 pm IST
SHARE ARTICLE
Former cricketer Harbhajan Singh supports flood victims news in hindi
Former cricketer Harbhajan Singh supports flood victims news in hindi

हरभजन सिंह ने बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए कई कदम उठाए हैं।

Harbajan Singh News: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर, हरभजन सिंह ने पंजाब में आई बाढ़ को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पंजाब की स्थिति बेहद नाजुक है और लोग तथा सरकार मिलकर राहत कार्य में जुटे हुए हैं, लेकिन इसमें समय लगेगा। 

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा- असली तस्वीर तब सामने आएगी जब पानी नीचे जाएगा। तभी यह स्पष्ट हो पाएगा कि किसानों और आम लोगों को कितना नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि किसानों की हजारों हेक्टेयर जमीन जलमग्न हो गई है, जिस पर फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। इसके अलावा कई लोगों के घर भी बाढ़ के पानी में बह गए हैं।

"उन्होंने सबसे बड़ी चुनौती को चिह्नित करते हुए कहा कि पानी के साथ खेतों में आई भारी मात्रा में रेत को हटाना आसान नहीं होगा। यदि यह रेत समय रहते साफ नहीं की गई तो किसानों के लिए अगली फसल बोना मुश्किल हो जाएगा।"

हरभजन सिंह ने बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए कई कदम उठाए हैं।

"हरभजन सिंह ने समाज और सक्षम लोगों से अपील की कि वे आगे आकर बाढ़ पीड़ितों की मदद करें। उन्होंने कहा कि सरकार और स्थानीय प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है। लेकिन ऐसे समय में समाज का सहयोग बेहद जरूरी है।"

"हरभजन ने यह भी कहा कि केवल पंजाब ही नहीं, बल्कि हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार के लोग भी बाढ़ की मार झेल रहे हैं। उन्होंने कामना की कि सभी प्रभावित लोग जल्द इस आपदा से उबरें और सामान्य जीवन में लौट सकें।"

'हरभजन सिंह ने 11 स्टीमर बोट दी हैं। आठ नावें उन्होंने अपनी सांसद निधि से और 3 बोट अपनी जेब से दीं। प्रत्येक नाव की कीमत लगभग 4.5 से 5.5 लाख रुपये है। इसके अलावा उन्होंने तीन एम्बुलेंस भी खरीदी हैं, ताकि गंभीर मरीजों को नजदीकी अस्पतालों तक पहुंचाया जा सके।'
 इसके अलावा भज्जी की तरफ से लगभग 50 लाख रुपये की राशि प्रभावित परिवारों की मदद के एकत्र की जा चुकी । इस राशि से लोगों को खाद्य सामग्री और दवाएं लगातार पहुंचाई जा रही हैं।

(For more news apart from Former cricketer Harbhajan Singh supports flood victims news in hindi, stay tuneds to Rozanaspokesman Hindi) 

Tags: punjab news

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM