हॉकी विश्व कप में भारत के लिये चुनौती पेश करेगा आस्ट्रेलिया : अजीत पाल

खबरे |

खबरे |

हॉकी विश्व कप में भारत के लिये चुनौती पेश करेगा आस्ट्रेलिया : अजीत पाल
Published : Dec 15, 2022, 5:20 pm IST
Updated : Dec 15, 2022, 5:20 pm IST
SHARE ARTICLE
Australia will present challenge to India in Hockey World Cup: Ajit Pal
Australia will present challenge to India in Hockey World Cup: Ajit Pal

आस्ट्रेलिया ने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक मैच में भारत को 7-0 से शिकस्त दी थी। सिंह ने कहा कि मेजबान एकजुट खेलकर ही ...

New Delhi : महान हॉकी खिलाड़ी अजीत पाल सिंह का मानना है कि घरेलू सरजमीं पर होने वाले विश्व कप में भारत के लिये सबसे बड़ा खतरा आस्ट्रेलियाई टीम होगी जिससे मेजबानों को उनसे मिलने वाली कड़ी चुनौती से निपटने के लिये अपनी पूरी क्षमता से खेलना होगा।

आस्ट्रेलिया ने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक मैच में भारत को 7-0 से शिकस्त दी थी। सिंह ने कहा कि मेजबान एकजुट खेलकर ही आस्ट्रेलिया की चुनौती से पार पा सकते हैं।

विश्व कप विजेता (1975) टीम के कप्तान सिंह ने कहा, ‘‘भारतीय टीम को प्रत्येक मैच को अति महत्वपूर्ण मुकाबले के तौर पर लेना चाहिए। हां, आस्ट्रेलिया मुश्किल टीम है, लेकिन उन्हें अपनी पूरी क्षमता से खेलना होगा। जीतना या हारना खेल का हिस्सा है, लेकिन आप हर वक्त अपना सर्वश्रेष्ठ करते हो। ’’

विश्व कप 13 से 29 जनवरी तक भुवनेश्वर और राउरकेला में खेला जायेगा जिसमें 16 टीमें ट्राफी के लिये एक दूसरे से भिड़ेंगी। भारत को पूल डी में वेल्स, स्पेन और इंग्लैंड के साथ रखा गया है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM