नीरज चोपड़ा ने विदेश मंत्रालय से कहा, जेना के वीजा मामले का निकालें समाधान

खबरे |

खबरे |

नीरज चोपड़ा ने विदेश मंत्रालय से कहा, जेना के वीजा मामले का निकालें समाधान
Published : Aug 17, 2023, 6:44 pm IST
Updated : Aug 17, 2023, 6:44 pm IST
SHARE ARTICLE
Neeraj Chopra File photo
Neeraj Chopra File photo

अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर नीरज ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से ‘समाधान खोजने’ का आग्रह किया।

New Delhi: ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने गुरुवार को किशोर जेना के वीजा मुद्दे को सुलझाने के लिए विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग की जिससे कि उनके साथी भाला फेंक खिलाड़ी आगामी विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा पेश कर सकें। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने बुधवार को कहा कि ओडिशा के भाला फेंक खिलाड़ी का एक महीने का वीजा दिल्ली में हंगरी के दूतावास ने रद्द कर दिया है जिससे 19 से 27 अगस्त तक बुडापेस्ट में होने वाली इस प्रतिष्ठित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उनका हिस्सा लेना संदिग्ध हो गया है।

अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर नीरज ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से ‘समाधान खोजने’ का आग्रह किया। नीरज ने विदेश मंत्रालय और जयशंकर को टैग करते हुए पोस्ट किया, ‘‘अभी सुना है कि किशोर जेना के वीजा के साथ कुछ समस्याएं हैं जो उन्हें विश्व चैंपियनशिप के लिए हंगरी में प्रवेश करने से रोक रही हैं। मुझे उम्मीद है कि अधिकारी कोई समाधान ढूंढने में सक्षम होंगे क्योंकि यह उसके करियर के सबसे बड़े लम्हों में से एक है। आइए वह सब कुछ करें जो हम कर सकते हैं।’’

जेना ने विश्व रैंकिंग कोटा के जरिए विश्व चैंपियनशिप में जगह बनाई है। उन्होंने 30 जुलाई को श्रीलंकाई राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 84.38 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक जीता था। तीस जुलाई को क्वालिफिकेशन अवधि पूरी होने के बाद विश्व एथलेटिक्स द्वारा अपडेट की गई ‘रोड टू बुडापेस्ट’ सूची में 36वें स्थान पर रहने के बाद जेना ने इस प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया था।

यह 27 वर्षीय खिलाड़ी विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने वाले चार भारतीय भाला फेंक खिलाड़ियों में से एक है। डीपी मनु और रोहित यादव ने भी क्वालीफाई किया था। रोहित हालांकि बाद में कोहनी की सर्जरी के कारण बाहर हो गए। जून में राष्ट्रीय अंतर राज्यीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले जेना और मनु 28 सदस्यीय टीम में शामिल दो खिलाड़ी हैं जो अब तक बुडापेस्ट नहीं पहुंचे हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM