भारतीय महिला हॉकी टीम को नीदरलैंड ने हराया

खबरे |

खबरे |

भारतीय महिला हॉकी टीम को नीदरलैंड ने हराया
Published : Jan 24, 2023, 10:57 am IST
Updated : Jan 24, 2023, 10:57 am IST
SHARE ARTICLE
Indian women's hockey team defeated by Netherlands
Indian women's hockey team defeated by Netherlands

भारत ने बेहतरीन फॉर्म जारी रखते हुए मुकाबले की अच्छी शुरुआत की और 24 मिनट में युवा खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग के शानदार मैदानी गोल से बढ़त बनाई।

केपटाउन : भारतीय महिला हॉकी टीम को कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद सोमवार को यहां तीन मैच की श्रृंखला के पहले मैच में दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड के खिलाफ 1-3 से हार का सामना करना पड़ा।

मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैच की श्रृंखला 3-0 से जीतने के बाद सविता पूनिया की अगुआई वाली टीम को दौरे की अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा।

भारत ने बेहतरीन फॉर्म जारी रखते हुए मुकाबले की अच्छी शुरुआत की और 24 मिनट में युवा खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग के शानदार मैदानी गोल से बढ़त बनाई।

भारतीय टीम हालांकि अधिक समय तक जश्न नहीं बना सकी और नीदरलैंड की टीम ने 29वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर फेलिस एल्बर्स के गोल से बराबरी हासिल कर ली।

तीसरे क्वार्टर में दोनों टीम के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन गोल करने में किसी टीम को सफलता नहीं मिली। अंतिम क्वार्टर में हालांकि नीदरलैंड ने दबदबा बनाते हुए दो गोल और दागकर जीत दर्ज की। गोल यिबी जेनसन और फ्रीक मोएस ने किए। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM