Face Pack For Summer: गर्मियों में चेहरे पर लगाएं ये 3 कूलिंग फेस पैक

खबरे |

खबरे |

Face Pack For Summer: गर्मियों में चेहरे पर लगाएं ये 3 कूलिंग फेस पैक
Published : May 22, 2023, 12:11 pm IST
Updated : May 22, 2023, 12:11 pm IST
SHARE ARTICLE
Face Pack For Summer
Face Pack For Summer

चंदन चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने में  काफी मददगार होता है और ये चेहरे को ठंडक भी पहुंचाता है.

Face Pack For Summer : गर्मी के मौसम में हमारे चेहरे को जलन, खुजली और पसीना जैसी कई समस्याओ का सामना करना पड़ता है. इससे छुटकारा पाने के लिए हम कई तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी कोई फायदा नहीं होता है और हमें हमारे स्किन की चिंता होने लगती है। ऐसे में हम आपको तीन ऐसे फेस फैक के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी सारी परेशानियों को खत्म कर देगा और आपको ठंडक का भी अहसास होगा। 

1 चंदन फेस पैक

चंदन चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने में  काफी मददगार होता है और ये चेहरे को ठंडक भी पहुंचाता है.

 पैक को बनाने के लिए सामग्री
 एक चम्मच चंदन पाउडर 
1 चम्मच गुलाब जल

पैक को बनाने के लिए एक चम्मच चंदन पाउडर लें और इसमें 1 चम्मच गुलाब जल  को अच्छे से मिलाए, आपका पैक तैयार है। इसे अपने चेहरे पर 10 -20 मिनट तक चोहरे पर लगाए रखें  और फिर अच्छे से धो लें. यह आपको एक ग्लोइंग त्वचा पाने में मदद करता है। 

2  मुल्तानी मिट्टी फेस पैक

मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक चेहरे पर लगाने से ठंडक मिलती है। साथ ही यह चेहरे के काले धब्बों और कील-मुंहासों को खत्म करने के लिए गुणकारी है.

इस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर लें और इसमें गुलाब जल मिलाकर अपने चेहरे पर लगा लें। जब ये अच्छी तरह से सुख जाए तो ऐसे ठंडे पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे पर एक अलग ही निखार आएगा।

3 पुदीना फेस पैक

पुदीना चेहरे के सूजन को दूर करने में माहिर है।  साथ ही पुदीने में विटामिन ए और सैलिसिलिक एसिड होता है जो पिंपल्स को भी र करता है। 

इस पैक को बनाने के लिए पहले पुदीने को पीस लें और इसमे नींबू का रस मिलाकर लगा लें।15-20 मिनट बाद ऐसे धो लें। 
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM