नोएडा : नाले के पानी में डूबने से सुरक्षा गार्ड की मौत

खबरे |

खबरे |

नोएडा : नाले के पानी में डूबने से सुरक्षा गार्ड की मौत
Published : Apr 4, 2023, 4:07 pm IST
Updated : Apr 4, 2023, 4:07 pm IST
SHARE ARTICLE
Noida: Security guard dies due to drowning in drain water
Noida: Security guard dies due to drowning in drain water

पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

नोएडा (उप्र) : सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के सलारपुर में मंगलवार सुबह साइकिल से जा रहा एक सुरक्षा गार्ड गहरे नाले में साइकिल सहित जा गिरा। घटना में सुरक्षा गार्ड की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।.

सेक्टर 49 के थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि गोविंद सागर (28) नोएडा में स्थित एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता था। सागर सलारपुर कॉलोनी में रहता था और मूल रूप से वह अलीगढ़ जिले के पिसावा क्षेत्र का निवासी था। चौधरी ने बताया कि आज सुबह वह साइकिल से ड्यूटी पर जा रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सलारपुर गांव के पत्थर मार्केट के पास एक बड़े नाले में जा गिरा। नाले के पानी में डूबने से सागर की मौत हो गई।.

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM