देश की तरक्की, प्रगति को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक बजट: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय 
देश की तरक्की, प्रगति को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक बजट: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय 
Published : Feb 1, 2026, 3:23 pm IST
Updated : Feb 1, 2026, 3:23 pm IST
SHARE ARTICLE
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय 
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय 

 विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में यह बजट मिल का पत्थर साबित होगा : नित्यानंद राय 

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश किए गए बजट की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी सरकार का यह बजट देश के 140 करोड लोगों की जन भावनाओं का प्रतीक है। इस बजट में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास का मूल मंत्र है। देश की बुनियादी ढांचे को मजबूत करने वाला ,रोजगार प्रदान करने वाला और विकसित भारत के नीव को मजबूत करने वाला बजट है।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री  नित्यानंद राय ने कहा कि मोदी सरकार के बजट  का फोकस डिफेंस सेक्टर, किसानों की आय, क्रिटिकल मिनरल्स, डेटा सेंटर, इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और अर्थव्यवस्था पर है।  इस बजट से मिडिल क्लास, उद्योग, स्टार्टअप्स और निवेशकों के लिए बहुत कुछ है।

बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और उजियारपुर से लोकसभा सांसद नित्यानंद राय ने कहा कि कि मोदी सरकार ने एक बार फिर से सार्वजनिक परियोजनाओं के लिए ₹12.2 लाख करोड़ के पूंजीगत व्यय प्रावधान किया है जिससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी, परियोजनाओं की गति तेज़ होगी और समग्र बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी. मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर का सीधा असर, रोजगार, और आवागमन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है जिसका फायदा हर सेक्टर के लोगों को मिलना भी तय है।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि यह बजट ऐतिहासिक है और देश के विकास को दिशा देने वाला बजट है। गांव, गरीब ,किसान मजदूर, महिला, युवा सभी वर्गों के कल्याण के लिए इस बजट में प्रावधान किए गए है। देश के किसानों के हितों को खास तौर पर ध्यान में रखा गया है। रेल नेटवर्क के विस्तार और 7 बड़े रेल हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का प्रावधान  इस बजट में किया गया है। तो दूसरी तरफ
वाराणसी से सिलीगुड़ी के बीच एक नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा की गई है. इस कॉरिडोर का रूट बिहार से होकर गुजरेगा। इतना ही नहीं यह बजट बिहार को पूर्वी भारत के एक प्रमुख ट्रांसपोर्ट और औद्योगिक हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम  है.

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को बिहार के लोगो की तरफ से बधाई देते हुए कहा कि कि इस बार के बजट में भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार को बड़ी सौगात देते हुए पटना में ‘शिप रिपेयर इकोसिस्टम’ विकसित करने का ऐलान किया है .गंगा नदी के किनारे बनने वाले इस केंद्र से अंतर्देशीय जलमार्गों को मजबूती मिलेगी, ज जहाजों की मरम्मत स्थानीय स्तर पर होगा और इससे लॉजिस्टिक्स लागत में भी भारी कमी आएगी.

Tags: bihar

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM