Patna News: पूर्व सांसद रामा किशोर सिंह ने दिया राजद से इस्तीफा

खबरे |

खबरे |

Patna News: पूर्व सांसद रामा किशोर सिंह ने दिया राजद से इस्तीफा
Published : May 1, 2024, 1:33 pm IST
Updated : May 1, 2024, 1:33 pm IST
SHARE ARTICLE
Former MP Rama Kishore Singh resigned from RJD news in hindi
Former MP Rama Kishore Singh resigned from RJD news in hindi

मैंने अपने समर्थकों के साथ राजद की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया- रामा किशोर सिंह

Patna News: पटना (राजेश चौधरी), वैशाली लोक सभा के पूर्व सांसद रामा किशोर सिंह ने अपने समर्थकों के साथ राजद की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इसकी जानकारी आज पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर दी।इस दौरान उन्होंने कहा कि राजद अपनी नीति एवं सिद्धांतों से भटक चुकी है, जिसमें मैं अपने आप को काफी आहत व उपेक्षित महसूस कर रहा था, इसलिए मैंने अपने समर्थकों के साथ राजद की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया। इसकी जानकारी हमने पत्र लिखकर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को दे दी है।

पूर्व सांसद रामा किशोर सिंह ने कहा कि राजद की नीति, राजनीतिक दृष्टिकोण से राज्य हित में नहीं है।इस वजह से हमारा जल्दी मोह भंग हो गया। उन्होंने कहा कि राजद के साथ हमारा वैचारिक मतभेद 30 सालों से रहा।  लेकिन हमने समझा कि राजद की बागडोर अब एक युवा नेता पर है और वहां की व्यवस्थाएं बदली होंगी। लेकिन हमने बहुत कम महसूस किया कि राजद की व्यवस्था पहले से और चौपट हो गयी है।जो पहले की नीति थी,  वह और ख़राब हो चली है। ऐसी तमाम तरह की बातें थी, जिसके बाद हमने निर्णय लिया कि हम अपने समर्थकों के साथ इस्तीफा देंगे और आज दे दिया।

उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए लालायित रहने वाले लोगों में मैं नहीं हूँ। मैंने लोकसभा का चुनाव भी छोड़ा है। विधान सभा का चुनाव भी छोड़ा है। लोकसभा का सदस्य रहा भी हूँ। मैं हमेशा राजनीति की नैतिकता के साथ रहा हूँ। कभी अपने सिद्धांतों से चुनाव लड़ने के लिए समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि जहाँ विचारों में संकीर्णता आ जाए, वैसे किसी जगह रहना उचित नहीं है। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान अपनी भूमिका को लेकर कहा कि राजद के विपरीत हमारी भूमिका होगी है। हम उनके विपरीत काम करेंगे। आपने आगे की रणनीति को लेकर कहा कि इसका निर्णय आजकल में अपने साथियों के साथ लूंगा।

(For more news apart from Former MP Rama Kishore Singh resigned from RJD News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM