Bihar News: बिहार में वज्रपात की चपेट में आकर पांच लोगों की मौत, CM नीतीश ने मुआवज़े की घोषणा
Published : Aug 1, 2024, 1:58 pm IST
Updated : Aug 1, 2024, 1:58 pm IST
SHARE ARTICLE
Bihar News: Five people died due to lightning in Bihar, CM Nitish announced compensation( सांकेतिक फोटो)
Bihar News: Five people died due to lightning in Bihar, CM Nitish announced compensation( सांकेतिक फोटो)

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो व्यक्तियों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Bihar News: बिहार के कई इलाकों में कुदरत ने कहर बरपाया है. राज्य में वज्रपात की घटना सामने आई है.  दो जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान वज्रपात की चपेट में आकर पांच लोगों की मौत हो गई है।

मुख्यमंत्री नीतीश ने शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो व्यक्तियों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक बयान के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान वज्रपात की चपेट में आकर जहानाबाद जिले में तीन और रोहतास में दो व्यक्तियों की मौत हो गई है.

मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख मिलेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ हैं। नीतीश ने मृतकों के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें और खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

(For More News Apart from Bihar News: Five people died due to lightning in Bihar, CM Nitish announced compensation, Stay Tuned To Rozana Spokesman)

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM