Bihar Bhagalpur Explosion News: बिहार के भागलपुर में विस्फोट में सात बच्चे घायल

खबरे |

खबरे |

Bihar Bhagalpur Explosion News: बिहार के भागलपुर में विस्फोट में सात बच्चे घायल
Published : Oct 1, 2024, 5:55 pm IST
Updated : Oct 1, 2024, 5:55 pm IST
SHARE ARTICLE
 Bihar Bhagalpur Explosion News Seven children injured latest news in hindi
Bihar Bhagalpur Explosion News Seven children injured latest news in hindi

सभी को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bihar Bhagalpur Explosion News Seven children injured latest News in Hindi: बिहार के भागलपुर जिले में मंगलवार को कूड़े के ढेर के पास हुए एक विस्फोट में सात बच्चे घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भागलपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आनंद कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह विस्फोट शहर के हबीबपुर पुलिस थाना क्षेत्र के खिलाफत नगर इलाके में हुआ और ऐसा प्रतीत होता है कि बच्चों ने अनजाने में विस्फोटक पदार्थ छू लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘घटना में सात बच्चे घायल हो गए, जिनमें से तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

एसएसपी ने कहा, ‘‘घटना दोपहर के आसपास हुई और फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ-साथ श्वान दस्ता भी मौके पर पहुंच गया है, ताकि अगर कचरे के ढेर में और कोई विस्फोटक है तो उसे निष्क्रिय किया जा सके।’’ उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन भी किया गया है।

एसएसपी ने कहा, ‘‘अधिकारी घटनास्थल से बरामद विस्फोटक सामग्री की प्रकृति का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं.... यह देसी बम था या कोई पटाखा और टनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं।’’( Bihar Bhagalpur Explosion News Seven children injured latest news in hindi)

हबीबपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘घायल बच्चे दो तरह की बातें बता रहे हैं...कुछ बच्चों ने पुलिस को बताया कि वहां पहले से रखा बम उस समय फट गया जब वे खेल रहे थे... अन्य बच्चों ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति आया और उसने वहां बम जैसी कोई चीज फेंकी जो फट गई।’’ उन्होंने कहा कि सभी घायल बच्चे खतरे से बाहर हैं। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ।(pti)
(For more news apart from  Bihar Bhagalpur Explosion News Seven children injured latest news in hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

Location: India, Bihar, Bhagalpur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM