नोटबंदी पर संवैधानिक पीठ का फैसला स्वागत योग्य : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे

खबरे |

खबरे |

नोटबंदी पर संवैधानिक पीठ का फैसला स्वागत योग्य : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे
Published : Jan 2, 2023, 5:41 pm IST
Updated : Jan 2, 2023, 5:41 pm IST
SHARE ARTICLE
Constitutional Bench's decision on demonetisation is welcome: Former Health Minister Mangal Pandey
Constitutional Bench's decision on demonetisation is welcome: Former Health Minister Mangal Pandey

पांडे ने कहा कि नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट ने अपने ऐतिहासिक फैसले में मुहर लगा नोटबंदी पर हाय तौबा मचाने वाले विपक्ष की बोलती बंद कर दी है।

पटना:  पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों वाली संवैधानिक पीठ द्वारा नोटबंदी पर केंद्र सरकार के फैसले को सही ठहराए जाने का स्वागत किया है। पांडे ने कहा कि नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट ने अपने ऐतिहासिक फैसले में मुहर लगा नोटबंदी पर हाय तौबा मचाने वाले विपक्ष की बोलती बंद कर दी है। साथ ही पीठ ने चुनौती देने वाली 58 याचिकाओं को खारिज करते हुए साफ कहा है कि कार्यपालिका की आर्थिक नीति होने के कारण नोटबंदी के निर्णय को उलटा नहीं जा सकता है।

 पांडे ने कहा कि नोटबंदी को लेकर कांग्रेस समेत तमाम विपक्ष 2016 से ही परेशान है। इन सियासी दलों द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से सुप्रीम कोर्ट में अलग-अलग याचिकाएं दायर की जाती रहीं हैं, लेकिन छह साल बाद आये इस ऐतिहासिक फैसले ने कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों की न सिर्फ सियासत पर विराम लगा दिया, बल्कि उनके मंसूबों पर भी पानी फेर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कहा है कि नोटबंदी से पहले केंद्र सरकार और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के बीच सलाह-मशविरा हुआ था। सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि नोटबंदी का फैसला लेते समय अपनाई गई प्रक्रिया में कोई कमी नहीं थी। इससे पहले संवैधानिक पीठ ने पांच दिन की बहस के बाद 7 दिसंबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसे आज अंतिम रूप दिया गया।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM