Patna News: एग्जिट पोल्स के आंकडें देख सदमे में है विपक्ष, 4 जून होगा सामूहिक रुदन: राजीव रंजन

खबरे |

खबरे |

Patna News: एग्जिट पोल्स के आंकडें देख सदमे में है विपक्ष, 4 जून होगा सामूहिक रुदन: राजीव रंजन
Published : Jun 2, 2024, 6:30 pm IST
Updated : Jun 2, 2024, 6:30 pm IST
SHARE ARTICLE
Opposition is in shock after seeing exit polls figures, Rajeev Ranjan news
Opposition is in shock after seeing exit polls figures, Rajeev Ranjan news

उन्होंने कहा कि आकलनों के मुताबिक इस चुनाव में जनता ने इंडी गठबंधन की ऐसी दुर्गति बनाई है

Patna News In Hindi: पटना, जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता व अतिपिछड़े समाज के नेता राजीव रंजन ने आज कहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद आये तमाम एग्जिट पोल्स में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलते देख इंडी गठबंधन के नेता सदमें में चले गये हैं। इन्हें समझ में ही नहीं आ रहा है कि जनता इनके झूठ और दुष्प्रचार के झांसे में कैसे नहीं फंसी। इनकी सिसकियां अभी से शुरू हो चुकी हैं और 4 जून को इनका सामूहिक रुदन प्रारंभ हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि आकलनों के मुताबिक इस चुनाव में जनता ने इंडी गठबंधन की ऐसी दुर्गति बनाई है कि उन्हें उनके शासित राज्यों में भी सीटें नहीं मिल रही है। यहां तक कि रायबरेली में भी इनकी हालत सही नहीं दिख रही है।

हकीकत में इनकी हालत एग्जिट पोल के नतीजों से भी बुरी साबित होने वाली है। यही वजह है कि इनके नेता अनाप-शनाप बोल कर अपनी इज्जत बचाने की कोशिशों में जुट गये हैं। जदयू प्रवक्ता ने कहा कि वास्तव में लोकतंत्र बनाम वंशवाद हुए इस चुनाव में जनता ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया है कि देश में वंशवादी राजनीति के दिन अब लद चुके हैं।

लोग अब राजा के बेटे को राजा बनाने के बजाए देशहित में काम करने वालों के पक्ष में खड़े होने लगे हैं। इस चुनाव ने यह भी साबित कर दिया है कि अब लोगों को मुफ्त की रेवड़ियों का सपना दिखा कर ठगा नहीं जा सकता। जनता अब काफी समझदार और परिपक्व हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि इस हार से विपक्षी दलों को सीख लेनी चाहिए कि झूठ बोलकर सत्ता पाने के दिन चले गये हैं। अगर उन्हें राजनीति में बने रहना है तो उन्हें विकास और सच्चाई के रास्ते पर आना ही होगा।

(For more news apart from Opposition is in shock after seeing exit polls figures News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM