Patna Police officer suicide News: पटना में पुलिस अधिकारी ने अपनी सर्विस पिस्तौल से की आत्महत्या
Patna Police officer suicide News: पटना में पुलिस अधिकारी ने अपनी सर्विस पिस्तौल से की आत्महत्या
Published : Nov 2, 2024, 2:02 pm IST
Updated : Nov 2, 2024, 2:02 pm IST
SHARE ARTICLE
Police officer in Patna commits suicide News In Hindi
Police officer in Patna commits suicide News In Hindi

बिहार की राजधानी में अतिरिक्त उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे।

Police officer in Patna commits suicide News In Hindi: पटना में शनिवार तड़के एक पुलिस अधिकारी ने अपनी सर्विस पिस्तौल से कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक (मध्य) स्वीटी सहरावत ने बताया कि अजीत कुमार भोजपुर जिले के निवासी थे और बिहार की राजधानी में अतिरिक्त उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे।

सहरावत ने कहा, ‘‘अजीत शहर के गांधी मैदान इलाके में पुलिसकर्मियों के लिए बने बैरक में रहते थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने सुबह करीब पांच बजे खुद को गोली मार ली, उनके सिर में गोली का निशान है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘घटनास्थल से पिस्तौल जब्त कर ली गई है। घटनास्थल से एक खाली कारतूस भी मिला है। मामले में आगे की जांच के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया है।’’

घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे अजीत के पिता विनोद सिंह ने आरोप लगाया कि उनका बेटा छठ पर्व के लिए छुट्टियां नहीं मिलने के कारण तनाव में था। सिंह ने बताया कि उनका बेटा 2007 में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुआ था और इस साल की शुरुआत में उसे पदोन्नत किया गया था।

अजीत के पिता द्वारा लगाए आरोपों के बारे में पूछे जाने पर सहरावत ने कहा, ‘‘हम परिवार के सभी सदस्यों से बात करेंगे और मामले की जांच करेंगे।’’(pti)

(For more news apart from Police officer in Patna commits suicide News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)
 

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM