शरद यादव का अस्थि कलश 4 फरवरी को पटना पहुंच रहा है, 6 फरवरी को मधेपुरा में प्रार्थना सभा

खबरे |

खबरे |

शरद यादव का अस्थि कलश 4 फरवरी को पटना पहुंच रहा है, 6 फरवरी को मधेपुरा में प्रार्थना सभा
Published : Feb 3, 2023, 6:25 pm IST
Updated : Feb 3, 2023, 6:25 pm IST
SHARE ARTICLE
Sharad Yadav's urn is reaching Patna on February 4, prayer meeting in Madhepura on February 6
Sharad Yadav's urn is reaching Patna on February 4, prayer meeting in Madhepura on February 6

उक्त जानकारी देते हुए राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि कल 4 फरवरी को सबेरे 9.50 बजे पटना हवाई अड्डा पहुंचेगा।

पटना  (संवाददाता):  सामाजिक न्याय के पुरोधा , वरिष्ठ समाजवादी नेता मंडल मसिहा स्व . शरद यादव  का अस्थि कलश कल 4 फरवरी को सुबह 9.50 के विमान से पटना हवाई अड्डा पहुंच रहा है जो यात्रा के रूप में 5 फरवरी के शाम को मधेपुरा पहुंचेगा जहां 6 फरवरी को बी पी मंडल स्टेडियम  में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है।

उक्त जानकारी देते हुए राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि कल 4 फरवरी को सबेरे 9.50 बजे पटना हवाई अड्डा पहुंचेगा। हवाई अड्डे से अस्थि कलश को 10.30 बजे राजद के प्रदेश कार्यालय लाया जाएगा। जहां से उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव एवं पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में अस्थि कलश यात्रा को मधेपुरा के लिए रवाना किया जाएगा।  पटना से महात्मा गांधी सेतु , वैशाली एवं  मुजफ्फरपुर जिला होते हुए 4 फरवरी की शाम दरभंगा पहुंचेगा।

रात्रि विश्राम दरभंगा में करने के बाद 5 फरवरी को 11 बजे पूर्वाह्न गांधी चौक दरभंगा से अस्थि कलश यात्रा शुरू होकर मधुबनी, सुपौल एवं सहरसा जिला होते हुए 6 बजे शाम को मधेपुरा स्थित स्व. शरद यादव जी के आवास पहुंचेगा जहां आम लोगों के दर्शनार्थ रखा जाएगा। दिनांक 6 फरवरी को 11 बजे दिन में मधेपुरा स्थित बी पी मंडल स्टेडियम  में प्रार्थना सभा होगी जिसे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव सम्बोधित करेंगे। राजद प्रवक्ता ने कहा कि यात्रा के दौरान रास्ते में विभिन्न स्थानों पर शरद जी के प्रशंसकों द्वारा अस्थि कलश पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी एवं दिवंगत नेता को‌ श्रद्धांजलि दी जाएगी।

राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, अलख निरंजन उर्फ बीनु यादव  सहित कई अन्य नेता अस्थि कलश यात्रा के साथ रहेंगे। जबकि पूर्व केन्द्रीय मंत्री देवेन्द्र यादव,बिहार सरकार के मंत्री ललित यादव,डॉ रामानन्द यादव ,प्रो.चन्द्रशेखर , इसराइल मंशूरी, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता भाई बीरेंद्र, विधायक मुकेश कुमार रौशन , निरंजन राय , अमर पासवान, अनिरुद्ध यादव , भारत भूषण मंडल, चन्द्रहास चौपाल सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में यात्रा के दौरान अपने अपने जिलों में शरद जी के अस्थि कलश पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM