व्यापारी जनप्रतिनिधि बैठक में शामिल होंगे तेजस्वी प्रसाद यादव : रणविजय साहू

खबरे |

खबरे |

व्यापारी जनप्रतिनिधि बैठक में शामिल होंगे तेजस्वी प्रसाद यादव : रणविजय साहू
Published : Feb 3, 2023, 5:33 pm IST
Updated : Feb 3, 2023, 5:33 pm IST
SHARE ARTICLE
Tejashwi Prasad Yadav will participate in the business people's representative meeting: Ranvijay Sahu
Tejashwi Prasad Yadav will participate in the business people's representative meeting: Ranvijay Sahu

इसी अभियान के क्रम में पटना में 05 फरवरी, 2023 को जनप्रतिनिधि मिलन समारोह होगा। जिसमें कार्यक्रम का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव करेंगे।

पटना : बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल व्यवसायिक प्रकोष्ठ के तत्वाधान में दिनांक 05 फरवरी, 2023 को जन प्रतिनिधि मिलन समारोह का आयोजन राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय प्रांगण में आयोजित किया जायेगा। इस आशय की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू ने राज्य भर के विभिन्न जिलों का दौरा कर व्यवसायिक बंधुओं के साथ-साथ जनप्रतिनिधि साथियों को राष्ट्रीय जनता दल और उसकी नीतियों के साथ जोड़ने का अभियान चला रखा है। इसी अभियान के क्रम में पटना में 05 फरवरी, 2023 को जनप्रतिनिधि मिलन समारोह होगा। जिसमें कार्यक्रम का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री  तेजस्वी प्रसाद यादव करेंगे। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह होंगे।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव  श्याम रजक, प्रदेश प्रधान महासचिव सह राजस्व एवं भूमि सुधार तथा गन्ना उद्योग मंत्री आलोक कुमार मेहता, उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ, प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. तनवीर हसन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष  सुनील सिंह के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM