देशभर में धोबी समाज सरकारी उपेक्षा का दंश झेल रहा है : श्याम रजक

खबरे |

खबरे |

देशभर में धोबी समाज सरकारी उपेक्षा का दंश झेल रहा है : श्याम रजक
Published : Apr 3, 2023, 3:26 pm IST
Updated : Apr 3, 2023, 3:26 pm IST
SHARE ARTICLE
Dhobi society across the country is facing the brunt of government neglect: Shyam Rajak
Dhobi society across the country is facing the brunt of government neglect: Shyam Rajak

उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2013 में न्यू कैपिटल धोबी घाट को आधुनिक धोबी घाट बनाने की बात कही थी।

पटना : अखिल भारतीय धोबी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कहा कि देशभर में धोबी समाज सरकारी उपेक्षा का दंश झेल रहा है। न इस समाज को उचित राजनीतिक भागीदारी मिल रही है न ही इसे प्रशासनिक भागीदारी मिल रही है। पहले जहां लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा व विधान परिषद में इस समाज का प्रतिनिधित्व होता था आज वह नगण्य है। महज राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की कृपा से मुन्नी देवी बिहार विधान परिषद में सदस्य हैं।

रजक रविवार को स्थानीय मिलर स्कूल मैदान में धोबी अधिकार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संत गाडगे बाबा का कहना था कि कम खाकर भी अपने बच्चों को शिक्षित करो इसपर धोबी समाज को ध्यान देना है तब ही इस समाज को असली अधिकार प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि जो धोबी समाज के हित में काम करेगा वहीं देश पर राज करेगा। इसके लिए अगले साल फरवरी महीने पटना के गांधी मैदान में विशाल धोबी सम्मेलन का आयोजन होगा। इस मौके पर संगठन के महासचिव रामविलास प्रसाद ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के पश्चात भी आज भी धोबी समाज वहीं पर है। साथ ही यह भी कहा कि कपड़ा धोने वाले धोबी समाज का रोजगार छीना जा रहा है। श्रमिक महिलाओं का विकास, टोला सेवक को समान शिक्षामित्र के समान वेतन  भी देकर इस समाज को उपर उठाया जा सकता है।

उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2013 में न्यू कैपिटल धोबी घाट को आधुनिक धोबी घाट बनाने की बात कही थी। संत गाडगे बाबा की मूर्ति का अनावरण करते हुए घोषणा किया था कि आधुनिक धोबी घाट का निर्माण किया जाएगा और संत गाडगे महाराज के प्रतिमा का सौन्दर्यीकरण कर पार्क का निर्माण किया जाएगा, परंतु आज तक नहीं हुआ है। इस मौके पर विधान पार्षद मुन्नी देवी, पूर्व विधायक बेबी कुमारी, आरआर कनौजिया, पूर्व सांसद कमल किशोर अमित खत्री सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM