कांग्रेस विधानमंडल दल के नए नेता के रूप में चुने गए शकील अहमद खान

खबरे |

खबरे |

कांग्रेस विधानमंडल दल के नए नेता के रूप में चुने गए शकील अहमद खान
Published : Jun 3, 2023, 4:31 pm IST
Updated : Jun 3, 2023, 4:31 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व बिहार प्रभारी राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल पर्यवेक्षक के तौर पर उपस्थित रहें।

पटना, (संवाददाता): बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी के विधायकों और विधान पार्षदों की अहम बैठक का आज आयोजन किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता के रूप कदवा के विधायक और अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय सचिव शकील अहमद खान को कांग्रेस विधानमंडल दल का नेता चुना गया।

बैठक के शुरुआत में उड़ीसा में हुए ट्रेन हादसे में मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी धारण किया गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व बिहार प्रभारी राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल पर्यवेक्षक के तौर पर उपस्थित रहें।

साथ ही इस बैठक में बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास सहित एआईसीसी के महासचिव तारिक अनवर और प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह मौजूद रहें। बताते चले कि विधायकों व विधान पार्षदों द्वारा सर्वसम्मति से लिए गए इस फैसले के कारण चुनाव के बगैर ही डॉ शकील अहमद खान को निर्विरोध विधानमंडल दल का नेता चुन लिया गया। कांग्रेस के विधानमंडल दल के पूर्व नेता अजीत कुमार शर्मा के कार्यकाल की सभी उपस्थित सदस्यों ने तारीफ की।

इस बैठक में विधान परिषद में दल के नेता व पूर्व अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा, डॉ शकील अहमद खान, मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम, विधायक विजयशंकर दूबे, राजेश कुमार, विधान पार्षद डॉ समीर कुमार सिंह, प्रेमचंद मिश्र, आनंद शंकर,अजय कुमार सिंह,सिद्धार्थ सौरभ,इजहारूल हुसैन,संतोष कुमार मिश्र,नीतू कुमारी, राजीव कुमार, छत्रपतियादव,विश्वनाथ राम सहित मौजूद रहें।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

सुखबीर बादल से पूछा - क्या आपने बरगारी कलां में गोली चलाने का आदेश दिया था, उन्होंने कहा "हां"|Harpreet Singh

15 Mar 2025 5:54 PM

जब ड्रग तस्कर के घर छापेमारी करने पहुंची भारी पुलिस बल, देखिए कैसे भागे तस्कर!

12 Mar 2025 5:52 PM

इस गांव में कोई भी घर नशे से नहीं बचा, अपने ही घर के बर्तन और कपड़े चुराकर करते हैं नशा|Spokesman D Sath

12 Mar 2025 5:50 PM

अब Nawanshahr में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,Bulldozer से मिनटों में ढहाया गया मकान

11 Mar 2025 5:59 PM

कुर्सी लेकर निकले Justin Trudeau, Canada में ट्रूडो का शासन ख़त्म, जीभ बाहर, हाथ में कुर्सी

11 Mar 2025 5:56 PM

न ग्रंथ साहिब, न पंथ, तो कैसे बना नया जत्थेदार, मजीठिया के पक्ष में Chandumajra

10 Mar 2025 7:13 PM