Bihar : मुख्यमंत्री ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर उन्हें नमन किया

खबरे |

खबरे |

Bihar : मुख्यमंत्री ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर उन्हें किया नमन
Published : Dec 3, 2022, 4:46 pm IST
Updated : Dec 3, 2022, 4:46 pm IST
SHARE ARTICLE
Chief Minister salutes Dr. Rajendra Prasad on his birth anniversary
Chief Minister salutes Dr. Rajendra Prasad on his birth anniversary

राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजेन्द्र घाट समाधि स्थल पहुँचकर राजेन्द्र प्रसाद की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पटना , ( संवाददाता) :  भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ.राजेन्द्र प्रसाद की 138वीं जयंती के अवसर पर राजेन्द्र चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

माल्यार्पण के पश्चात् राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने स्वदेशी कंबल आश्रम की चरखा कात रही महिलाओं के बीच साड़ी वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया । राजेन्द्र चौक से राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार राजेन्द्र घाट समाधि स्थल पहुँचकर राजेन्द्र प्रसाद की समाधि पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने यहां विजिटर बुक पर लिखकर देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत की राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू की तरफ से राज्यपाल के परिसहाय मेजर धीरज विष्ट, उप राष्ट्रपति   जगदीप धनखड़ की तरफ से पटना के जिलाधिकारी  चन्द्रशेखर सिंह, प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की तरफ से पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो ने देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की समाधि पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर विधान पार्षद   संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधान पार्षद  कुमुद वर्मा सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आरती पूजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM