Bihar News : रूबन अस्पताल में नीलेश यादव को देखने पहुंचे सांसद रविशंकर प्रसाद

खबरे |

खबरे |

Bihar News : रूबन अस्पताल में नीलेश यादव को देखने पहुंचे सांसद रविशंकर प्रसाद
Published : Aug 4, 2023, 6:49 pm IST
Updated : Aug 4, 2023, 6:49 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

डॉक्टर्स ने कहा की लाइनअप और ट्रीटमेंट ठीक है और डॉक्टर्स अच्छी कोशिश कर रहे है। 

पटना साहिब: सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद आज पटना पहुंचे ही पटना एयरपोर्ट से सीधा रूबन अस्पताल पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ता एवं पूर्व मुखिया नीलेश यादव जी को विगत दिनों अपराधियों ने गोली मार दी थी। प्रसाद आज पटना के रूबन अस्पताल में जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके आवास जाकर उनकी पत्नी से मुलाकात कर उन्हें हिम्मत दी और उनका हौसला बढ़ाया। 

 प्रसाद ने कहा की जब यह घटना हुई तो वे संसद सत्र में व्यस्त थे लेकिन वे लगातार पटना के रूबन अस्पताल के डॉक्टर्स से बात करते रहे। वे दिल्ली एआईआईएमएस के न्यूरो सर्जन डॉक्टर सत्यार्थी से बात कर रूबन अस्पताल के डॉक्टरों से भी बात करवाई। डॉक्टर्स ने कहा की लाइनअप और ट्रीटमेंट ठीक है और डॉक्टर्स अच्छी कोशिश कर रहे है। 

पत्रकारों से बात करते हुए  प्रसाद ने कहा की नीतीश-तेजस्वी सरकार की कमजोर कानून व्यवस्था के चलते तेजी से बढ रहा अपराध का ग्राफ चिंताजनक है। बिहार में बढ़ता अपराध आपकी कुशासन को बेनकाब कर रहा है। नीतीश बाबू, पटना में निरंतर बढ़ रही अपराध पर नियंत्रण रखने के लिए आपकी पुलिस क्या कर रही है? इस घटना को घटित हुए पांच दिन हो गए फिर भी अपराधी अभी पकड़ से क्यों बाहर है? किस सुशासन की बात करते है नीतीश बाबू? ।

प्रसाद ने कहा की पटना जैसे बड़े शहर में आय दिन गोली बारी हो रही है  हर दिन अखबारों में लूट, डकैती, हत्या आदि होती रहती है। पटना साहिब के सांसद के नाते और पटना, बिहार के नागरिक के नाते आपसे उम्मीद करूंगा कि पुलिस इस मामले को सख्ती से लेंगी। अभी तक कोई भी दोषी पकड़े नही गए यह बहुत ही पीड़ादायक है।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

एक परिवार की वजह से पूरी कौम का नुकसान हो रहा है, इनके विरुध हो सख्त कार्रवाई , बादल गुट पर बरसे R.P Singh

20 Feb 2025 5:43 PM

"हमारे लड़के की डंकी लगाते समय पानी में पलट गई थी नाव, बाल-बाल बची थी जान

18 Feb 2025 6:05 PM

पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! कैसे रची साजिश? क्यों की हत्या?

18 Feb 2025 6:04 PM

55 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था अमेरिका...आज 9 महीने बाद खाली हाथ लौट रहा...

17 Feb 2025 7:01 PM

रणवीर अल्लाहबादिया के बाद अब Jasmine Sandlas के गाने में अपशब्दों को लेकर पुलिस...

17 Feb 2025 6:59 PM

"ट्रम्प ने अवैध आप्रवासियों को निर्वासित करने के एजेंडे पर चुनाव जीता"

15 Feb 2025 6:05 PM