अभय सिंह को चादर देकर समस्तीपुर बागी एकदारा कबीर मठ का महंत किया गया घोषित

खबरे |

खबरे |

अभय सिंह को चादर देकर समस्तीपुर बागी एकदारा कबीर मठ का महंत किया गया घोषित
Published : Sep 4, 2023, 1:33 pm IST
Updated : Sep 4, 2023, 1:33 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

2 मिनट का मौन व शांति पाठ द्वारा इस कार्यक्रम की समाप्ति की गई।

पटना : विश्व हिंदू परिषद (दक्षिण बिहार) प्रांत के धर्माचार्य संपर्क प्रमुख व कबीर मठ, समस्तीपुर के महंत श्री संत प्रसाद जी का विगत दिनों अहमदाबाद में निधन हो गया था। आज गांधी संग्रहालय सभागार में उनकी स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया और संत प्रसाद जी द्वारा किए जा रहे समाज के विभिन्न क्षेत्रों में धर्म के लिए पुनीत कार्यों को याद किया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री डॉक्टर आर. एन. सिंह जी, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के न्यासी श्री कामेश्वर चौपाल, कमलेश कुमार, गौरव अग्रवाल, डॉ. शोभा रानी सिंह, सुग्रीव कुमार, डॉ. आलोकनाथ त्रिपाठी सहित कई साधु समाज के संत-महंत आदि भी उपस्थित रहे। उक्त श्रद्धांजलि सभा में कबीर मठ के महंत बृजेश मुनि जी व महर्षि योगानंद जी ने संत प्रसाद जी के पुत्र अभय सिंह जी को चादर देकर समस्तीपुर बागी एकदारा कबीर मठ का महंत घोषित किया। 2 मिनट का मौन व शांति पाठ द्वारा इस कार्यक्रम की समाप्ति की गई।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

एक परिवार की वजह से पूरी कौम का नुकसान हो रहा है, इनके विरुध हो सख्त कार्रवाई , बादल गुट पर बरसे R.P Singh

20 Feb 2025 5:43 PM

"हमारे लड़के की डंकी लगाते समय पानी में पलट गई थी नाव, बाल-बाल बची थी जान

18 Feb 2025 6:05 PM

पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! कैसे रची साजिश? क्यों की हत्या?

18 Feb 2025 6:04 PM

55 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था अमेरिका...आज 9 महीने बाद खाली हाथ लौट रहा...

17 Feb 2025 7:01 PM

रणवीर अल्लाहबादिया के बाद अब Jasmine Sandlas के गाने में अपशब्दों को लेकर पुलिस...

17 Feb 2025 6:59 PM

"ट्रम्प ने अवैध आप्रवासियों को निर्वासित करने के एजेंडे पर चुनाव जीता"

15 Feb 2025 6:05 PM