Patna News: रामगढ़ उपचुनाव में जन सुराज का उम्मीदवार उतरेगा:प्रशांत किशोर

खबरे |

खबरे |

Patna News: रामगढ़ उपचुनाव में जन सुराज का उम्मीदवार उतरेगा:प्रशांत किशोर
Published : Sep 4, 2024, 7:54 pm IST
Updated : Sep 4, 2024, 7:54 pm IST
SHARE ARTICLE
Jan Suraj candidate will contest in Ramgarh by-election, Prashant Kishore news in hindi
Jan Suraj candidate will contest in Ramgarh by-election, Prashant Kishore news in hindi

इसी के चलते हड़बड़ी में किसी की ज़मीन किसी के भाई के नाम और भाई की ज़मीन भतीजे के नाम पर कर दी गयी।

Patna News In Hindi: कैमूर , (संवाददाता): जन सुराज के रणनीतिकार प्रशांत किशोर  एकदिवसीय दौर पर कैमूर पहुंचे। भभुआ स्थित सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। प्रेस वार्ता में उन्होंने नीतीश और तेजस्वी दोनों पर तीखा प्रहार किया।

प्रशांत किशोर ने बिहार में चल रहे जमीन के सर्वे पर बोलते हुए कहा कि जिस तरह से इसको लागू किया जा रहा है उससे अगले 6 महीने में हर घर, हर गांव- पंचायत में जमीन के मालिकाना हक के लिए झगड़े होगें। इस सर्वेक्षण को बिना किसी तरह की तैयारी और संसाधन की व्यवस्था किए शुरू किया गया है।

यह ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि कुछ दिन पहले बिहार में ज़मीन रिकॉर्ड का डिज़िटाइज़ेशन किया गया। जो की बिना किसी तैयारी के बाहरी एजेंसी के द्वारा करा दिया गया। जिसमें यह तय हुआ कि जो ज्यादा डिज़िटाइज़ेशन करेगा, उसे उतना ही ज्यादा पैसा मिलेगा।

इसी के चलते हड़बड़ी में किसी की ज़मीन किसी के भाई के नाम और भाई की ज़मीन भतीजे के नाम पर कर दी गयी। जिससे गाँवो के स्तर पर कोहराम मच गया। इसलिए फिर से हड़बड़ी में बिना किसी तैयारी के ज़मीन सर्वे लाया गया जो की आने वाले समय में ज़मीन से संबंधित झगड़ो का सबसे बड़ा कारण बनेगा।

प्रशांत किशोर ने बताया की आगामी रामगढ़ उपचुनाव में जन सुराज का उम्मीदवार उतरेगा और निश्चित तौर पर जीतेगा भी। कैमूर की ज्यादातर सीटों पर अब तक कुछ ही परिवार के लोग चुनाव लड़ते है और जीतते हैं। अबकी बार चुनाव में प्रशांत किशोर खुद आकर जन सुराज के उम्मीदवार के लिए रणनीति बनाएँगे और उसको जीताकर विधान सभा भेजेंगे। अब रामगढ़ की जनता किसी नेता के बेटे के लिए नहीं बल्कि अपने बच्चो के लिए वोट करेंगे।

(For more news apart from Jan Suraj candidate will contest in Ramgarh by-election, Prashant Kishore News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM