जन सुराज पदयात्रा का 127वां दिन: आज गोपालगंज से निकलकर सीवान प्रवेश करेंगे प्रशांत किशोर

खबरे |

खबरे |

जन सुराज पदयात्रा का 127वां दिन: आज गोपालगंज से निकलकर सीवान प्रवेश करेंगे प्रशांत किशोर
Published : Feb 5, 2023, 2:40 pm IST
Updated : Feb 5, 2023, 2:40 pm IST
SHARE ARTICLE
127th day of Jan Suraj Padyatra: Prashant Kishor will leave Gopalganj and enter Siwan today
127th day of Jan Suraj Padyatra: Prashant Kishor will leave Gopalganj and enter Siwan today

आज जन सुराज पदयात्रा गोपालगंज के एकडेरवा, रामचंद्रपुर, धतिवाना, फुलगनी पंचायत होते हुए सीवान जिले में प्रवेश कर जाएगी, यहां से...

पटना : जन सुराज पदयात्रा के 127वें दिन की शुरुआत थावे प्रखंड अंतर्गत एकडेरवा पंचायत के बरगछिया ग्राम स्थित पदयात्रा शिविर में सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। इसके बाद प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों के साथ बरगछिया गांव से निकले।

आज जन सुराज पदयात्रा गोपालगंज के एकडेरवा, रामचंद्रपुर, धतिवाना, फुलगनी पंचायत होते हुए सीवान जिले में प्रवेश कर जाएगी, यहां से लकरी दरगाह पंचायत होते हुए बरहरिया   प्रखंड के कैलगढ़ पंचायत स्थित कैलगढ़ उच्च विद्यालय के पास रात्री विश्राम के लिए पहुंचेगी।

प्रशांत अबतक पदयात्रा के माध्यम से अबतक 1500 किमी से अधिक पैदल चल चुके हैं। इसमें 550 किमी से अधिक पश्चिमी चंपारण में पदयात्रा हुई, शिवहर में उन्होंने 180 किमी से अधिक की पदयात्रा की और पूर्वी चंपारण में करीब 560 किमी की पदयात्रा पूरी करते हुए, गोपालगंज में अबतक 225 किलोमीटर से अधिक पैदल चल चुके हैं। प्रशांत किशोर सीवान में 25 से 30 दिन रुकेंगे और इस दौरान वे जिले के अलग अलग गांवों और प्रखंडों में पदयात्रा के माध्यम से जाएंगे।

आज दिन भर की पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर 2 आमसभाओं को संबोधित करेंगे और 6 पंचायत के 6 गांव से गुजरते हुए 9.9 किमी की पदयात्रा तय करेंगे। इसके साथ ही प्रशांत किशोर स्थानीय लोगों के साथ संवाद भी स्थापित करेंगे।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM