Bihar : पटना में जी-20 की बैठक अब जून में होगी

खबरे |

खबरे |

Bihar : पटना में जी-20 की बैठक अब जून में होगी
Published : Feb 5, 2023, 1:41 pm IST
Updated : Feb 5, 2023, 1:41 pm IST
SHARE ARTICLE
Bihar: G-20 meeting in Patna will now be held in June
Bihar: G-20 meeting in Patna will now be held in June

बिहार कला एवं संस्कृति विभाग को जी-20 आयोजन के लिए नोडल एजेंसी बनाया गया है और प्रतिनिधियों को उनकी पटना यात्रा के दौरान एक सुखद अनुभव ...

New Delhi: पटना में मार्च की शुरुआत में होने वाली जी-20 की प्रस्तावित बैठक अब जून में आयोजित किए जाने की योजना है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। भारत ने एक दिसंबर को इस प्रभवशाली समूह की अध्यक्षता ग्रहण की थी। देश भर में 55 स्थानों पर जी-20 की 200 से अधिक बैठकें आयोजित करने की योजना है।

बिहार सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘जी-20 की बैठक इससे पहले मार्च के पहले सप्ताह में होने वाली थी। लेकिन अब तारीख में बदलाव किया गया है और अब इसे जून में किसी समय आयोजित करने की योजना है।’’

सूत्रों ने बताया कि इस बीच राज्य सरकार के विभिन्न विभाग और जिला प्रशासन बिहार में इस अहम कार्यक्रम के लिए तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि पटना में बैठक स्थल पर अब तक फैसला नहीं हुआ है। बिहार कला एवं संस्कृति विभाग को जी-20 आयोजन के लिए नोडल एजेंसी बनाया गया है और प्रतिनिधियों को उनकी पटना यात्रा के दौरान एक सुखद अनुभव देने की योजना बनाई जा रही है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हम मुख्य कार्यक्रम के अलावा प्रतिनिधियों को पुराने पटना संग्रहालय और आधुनिक बिहार संग्रहालय में सांस्कृतिक भ्रमण के लिए ले जाने की योजना बना रहे हैं। अगर वे नालंदा या किसी अन्य ऐतिहासिक स्थल पर जाना चाहते हैं, तो हम योजना बनाते समय उसे भी ध्यान में रखेंगे।’’ पटना एक ऐतिहासिक शहर है जो मौर्य साम्राज्य की राजधानी प्राचीन पाटलिपुत्र के स्थल पर स्थित है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM