लोकतंत्र का गला घोंट रही है मोदी सरकार - चंद्र प्रकाश सिंह

खबरे |

खबरे |

लोकतंत्र का गला घोंट रही है मोदी सरकार - चंद्र प्रकाश सिंह
Published : Apr 5, 2023, 3:34 pm IST
Updated : Apr 5, 2023, 3:34 pm IST
SHARE ARTICLE
Modi government is strangling democracy - Chandra Prakash Singh
Modi government is strangling democracy - Chandra Prakash Singh

उन्होंने कहा कि देश के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस एवं उनके नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है।

मनेर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी एवं इंटक के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने आज जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के अंतर्गत संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश में नरेंद्र मोदी की सरकार लोकतंत्र  का गला घोंट रही है। सरकार की जनविरोधी नीतियों, मंहगाई एवं बेरोजगारी के विरुद्ध बोलने वालों की आवाज को दबाने के लिए ईडी, सीबीआई एवं इनकम टैक्स आदि जैसे संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। 

देश के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस एवं उनके नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। मोदी -अडानी डील को लगातार संसद में उजागर करने एवं जेपीसी से जांच कराने की मांग उठाने के चलते आनन-फानन में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समाप्त किया जाना लोकतंत्र की हत्या जैसी कार्रवाई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जबाव देना होगा कि अडानी के कागजी कम्पनियों में 20 हज़ार करोड़ रुपए कहां से आए हैं।

 सिंह ने कहा कि देश में बढ़ती गरीबी, मंहगाई, बेरोजगारी एवं नफ़रत के विरुद्ध कांग्रेस गांव गांव तक जाएगी और भाजपा सरकार की विद्वेषपूर्ण नीतियों एवं कॉरपोरेट घरानों से सांठ-गांठ को जन-जन तक पहुंचाएंगी। भाजपा सरकार की इन कायरता पूर्ण कारवाईयों से कांग्रेस डरने वाली नहीं है। देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं संविधान को बचाने की लड़ाई राहुल गांधी के नेतृत्व में लगातार जारी रहेगा।

संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अरुण आर्य ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर कांग्रेस नेता सहदेव मुखिया गौतम सिंह एवं सुबोध यादव भी उपस्थित थे।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM