Bihar News: चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर होगी कारवाई-डा.अखिलेश

खबरे |

खबरे |

Bihar News: चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर होगी कारवाई-डा.अखिलेश
Published : Jun 5, 2024, 6:27 pm IST
Updated : Jun 5, 2024, 6:27 pm IST
SHARE ARTICLE
Action will be taken against those who commit irregularities in elections news
Action will be taken against those who commit irregularities in elections news

प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव परिणाम की समीक्षा बैठक करने के बाद सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए यह बातें कहीं।

Bihar News In Hindi:बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कुछ गड़बड़ियाँ हुई। पार्टी के नेताओं द्वारा अनुशासनहीनता के मामले सामने आ रहे हैं। पार्टी के जो लोग चाहे किसी भी स्तर के हों, इस तरह की गतिविधि में लिप्त पाये जाने पर अनुशासनात्मक कारवाई की जायेगी। मैं इसकी जाँच करवा रहा हूँ। प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव परिणाम की समीक्षा बैठक करने के बाद सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए यह बातें कहीं।

उन्होंने लोकसभा चुनाव में बिहार के परिणाम को पार्टी के लिए पहले से बेहतर बताया। मालूम हो कि पिछले चुनाव में इंडिया गठबंधन को मात्र एक सीट मिला था, जबकि इस बार 9 सीट पर जीत हासिल हुई है। जिसमें राजद से 4, कांग्रेस से 3 तथा माले से 2 सीट शामिल है।

डा0 सिंह ने चुनाव परिणाम को मोदी के अहंकार को ध्वस्त करने वाला बताया। मीडिया द्वारा सरकार गठन पर पूछे गये सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि राजनीति संभावनाओं का खेल है। सरकर गठन के मसले पर दिल्ली में हो रहे इंडिया गठबंधन की बैठक में फैसला लिया जायेगा। इसके बाद उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार और चन्द्रबाबू नायडू भाजपा को छोड़कर हमारे साथ काम कर चुके हैं।

डा0 सिंह ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के अलावा इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के सभी कार्यकत्र्ताओं एवं नेताओं का हृदय से आभार प्रकट किया एवं शुभकामनाएँ दी।

प्रेस वार्ता में उपस्थित नेताओं में प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष निर्मल वर्मा, इंटक के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सिंह, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, लाल बाबू लाल, प्रो0 अम्बुज किशोर झा, डा0 संजय यादव, ज्ञान रंजन, राज किशोर सिंह, धर्मवीर शुक्ला प्रमुख थे।

(For more news apart from Action will be taken against those who commit irregularities in elections news in hindi , stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Tags: bihar

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

किसी भी Private School में आप अपने बच्चे को बिल्कुल मुफ्त पढ़ा सकते हैं, देखें इंटरव्यू

16 Apr 2025 5:57 PM

'बीजेपी जो केंद्र में कर रही है, वही आप पंजाब में कर रही है' - प्रताप सिंह बाजवा

16 Apr 2025 5:54 PM

पुलिसकर्मी को अपने ही विभाग के खिलाफ क्यों करना पड़ा? प्रदर्शन | Police VS ASI Punjab Police Protest Patiala

15 Apr 2025 7:13 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिए खास खबरें

15 Apr 2025 7:09 PM

राजा वड़िंग ने सीएम भगवंत मान के वकील रखने संबंधी बयान पर दी प्रतिक्रिया 

15 Apr 2025 7:07 PM

सुखबीर सिंह बादल के दोबारा अध्यक्ष चुने जाने पर सुखजिंदर सिंह किशनपुरा से खास बातचीत

15 Apr 2025 5:12 PM