AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, कहा- अगर आप भाजपा के साथ नहीं तो आप पर रेड पड़ेगी

खबरे |

खबरे |

AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, कहा- अगर आप भाजपा के साथ नहीं तो आप पर रेड पड़ेगी
Published : Oct 5, 2023, 5:59 pm IST
Updated : Oct 5, 2023, 5:59 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

जनता को दिक्कत इस बात से है वही आदमी जब भाजपा के साथ जुड़ जाता है तो रेड बंद हो जाती है।

सीतामढ़ी: बीते दिनों दिल्ली की नई शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ा एक्शन लिया। ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को अरेस्ट कर लिया। इस पर पत्रकारों को जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने गुरुवार को कहा कि जो लोग भी सत्ता में रहते हैं वो इन एजेंसियों, संस्थाओं का दुरुपयोग कम या ज्यादा करते ही हैं। देश ने पहले भी ये देखा है कांग्रेस के जमाने में भी लोगों ने देखा है। दूसरी बात कि जो गठबंधन की सरकार रही है उस दौरान भी देखा है और वही आज भी देख रहे हैं। जो आदमी सत्ता में रहता है वो कहने के लिए कुछ भी कह ले वो इन संस्थाओं का दुरुपयोग अपने राजनीतिक और व्यक्तिगत लाभ के लिए करता है। देश में एक छवि ऐसी बनती जा रही है कि अगर आप भाजपा के साथ नहीं हैं तो आप पर रेड पड़ेगी आपको परेशान किया जाएगा। 

आप कल तक जिसको चोर बता रहे थे और ईडी रेड कर रही है वही आदमी कल भाजपा में शामिल हो रहा है तो उस पर सारी कार्रवाई रुक जाती है: प्रशांत किशोर

सीतामढ़ी के रून्नी सैदपुर में पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि जनता को इससे दिक्कत नहीं है कि रेड कहां और किसके यहां हुई। जनता को दिक्कत इस बात से है वही आदमी जब भाजपा के साथ जुड़ जाता है तो रेड बंद हो जाती है। अगर समान तरीके से किसी भी दल में आपको अगर आपने गलत किया है तो एजेंसी आपकी जांच करना चाहती है या आप पर करवाई होती है तो लोगों को इससे दिक्कत नहीं है लोगों को खुशी ही होगी। दिक्कत इस बात से है कि जिस आदमी को आप कल तक चोर बता रहे हैं जिसको ईडी रेड कर रही है वही आदमी कल भाजपा में शामिल हो रहा है तो उस पर सारी कार्रवाई रुक जाती है। इससे कहीं न कहीं शक पैदा होता है कि इन एजेंसियों का प्रयोग सिर्फ अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदी के खिलाफ हो रहा है।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM