बिहार : यात्री को पीटने के आरोप में दो टीटीई निलंबित

खबरे |

खबरे |

बिहार : यात्री को पीटने के आरोप में दो टीटीई निलंबित
Published : Jan 6, 2023, 3:59 pm IST
Updated : Jan 6, 2023, 3:59 pm IST
SHARE ARTICLE
Bihar: Two TTEs suspended for beating up a passenger
Bihar: Two TTEs suspended for beating up a passenger

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में स्लीपर कोच की ऊपरी बर्थ पर बैठे यात्री को टीटीई के चेहरे पर लात मारते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में टीटीई...

पटना : बिहार में बिना टिकट आरक्षित डिब्बे में यात्रा कर रहे एक यात्री के साथ मारपीट करने के आरोप में दो रेलवे टीटीई को निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पूर्व मध्य रेलवे जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दो जनवरी को घटित इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद आरोपी टीटीई के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

सीपीआरओ ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “मुंबई-जयनगर जाने वाली उक्त ट्रेन के मुजफ्फरपुर स्टेशन से गुजरने के बाद यात्री से टिकट दिखाने को कहा गया। कुछ टालमटोल के बाद उसने स्वीकार किया कि वह बिना टिकट के यात्रा कर रहा था।”

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में स्लीपर कोच की ऊपरी बर्थ पर बैठे यात्री को टीटीई के चेहरे पर लात मारते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में टीटीई यात्री को नीचे खींचने की कोशिश करता नजर आ रहा है। उसने एक हाथ से यात्री का दूसरा पैर पकड़ रखा है, जबकि दूसरे हाथ से उसकी जैकेट की आस्तीन खींच रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्री की हरकत से नाराज टीटीई का एक सहयोगी भी वहां पहुंच जाता है और दोनों युवक का एक-एक पैर पकड़ लेते हैं, जिससे वह नीचे गिर जाता है। इसके बाद दोनों टीटीई गुस्से में यात्री को लात-घूसे मारने लगते हैं। वीडियो के अंत में कुछ अन्य यात्री बीच-बचाव करते और दोनों टीटीई को रोकते हुए नजर आ रहे हैं।

सीपीआरओ ने बताया, “टिकट की जांच करने वाले कर्मचारियों ने कहा है कि उन्होंने बिना टिकट यात्रा करने के लिए यात्री द्वारा जुर्माना भरने के बाद उसे जाने दिया। उस हद तक उन्होंने नियमों के अनुसार काम किया। लेकिन उनके कानून को हाथ में लेने की घटना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इस कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया है।”

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM