Patna News: पंचायती राज संस्थाओं के अधिकारों में कटौती को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन
Patna News: पंचायती राज संस्थाओं के अधिकारों में कटौती को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन
Published : Jan 6, 2025, 6:12 pm IST
Updated : Jan 6, 2025, 6:12 pm IST
SHARE ARTICLE
Workshop organized on curtailment of rights of Panchayati Raj institutions news in hindi
Workshop organized on curtailment of rights of Panchayati Raj institutions news in hindi

26 जनवरी को पूरे राज्य में ग्राम सभा के माध्यम से सरकार के हस्तक्षेप के ख़िलाफ़ करायेंगे प्रस्ताव पारित

Patna News In Hindi: पटना, राज्य में लगातार त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रान कचहरी के प्रतिनिधियों तथा अन्य संगठनों का लंबे समय से चल रहे आंदोलन को गति प्रदान करने को लेकर पटना स्थित दारोगा राय पथ ट्रष्ट भवन में प्रतिनिधियों तथा अन्य संघ के नेताओं का कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय की।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में आगामी 28 जनवरी को पटना में अधिकार रैली करने का प्रस्ताव पारित हुआ। 26 जनवरी को पूरे राज्य में आयोजित होगा ग्राम सभा और ग्राम सभा के माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं एवं ग्राम कचहरी के प्रतिनिधियों के अधिकारों में की जा रही कटौती के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया जाएगा और उस प्रस्ताव की काँपी सरकार को भेजी जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राज्य सरकार अगर भारतीय संविधान के 73 वे संशोधन से मिले अधिकार और 29 विषय को लेकर सकारात्मक फैसला नहीं लेती है तो अधिकारी रैली के बाद सभी पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर सरकार के हर जनविरोधी नीतियों का बहिष्कार करेंगे । बैठक में मुख्य रूप से सरपंच पाँच संघ वार्ड सचिव संघ के अध्यक्ष सहित सैकड़ों प्रतोनिधि और कोर कमिटी के सदस्य उपस्थित थे ।

बैठक के सोलर लाईट की ख़राब गुणवत्ता एवं चाइनीज सामग्री के उपयोग और उसकी प्रक्रिया तथा जाँच को लेकर ऊर्जा विभाग /ब्रेडा के प्रधान सचिव  पंकज पाल के निर्णयों की प्रति जलाकर विरोध जताया गया । सभी प्रतिनिधियों ने एक स्वर से पंकज पाल को हटाने की माँग करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की माँग की । इस अवसर पर गया मुखिया संघ के अध्यक्ष डब्लू यादव एवं अन्य मुखिया  उपस्थिति थे।

(For more news apart from Workshop organized on curtailment of rights of Panchayati Raj institutions News in Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM