Bihar News: चिराग पासवान के रहते अतिपिछड़ों के अधिकारों की कोई हकमारी नही कर सकता है: सत्यानंद शर्मा

खबरे |

खबरे |

Bihar News: चिराग पासवान के रहते अतिपिछड़ों के अधिकारों की कोई हकमारी नही कर सकता है: सत्यानंद शर्मा
Published : Feb 6, 2024, 6:02 pm IST
Updated : Feb 6, 2024, 6:02 pm IST
SHARE ARTICLE
 No one can encroach on the rights of the most backward people during the tenure of Chirag Paswan: Satyanand Sharma
No one can encroach on the rights of the most backward people during the tenure of Chirag Paswan: Satyanand Sharma

36 प्रतिशत आबादी वाले इस समाज को सत्ता और संपत्ति से वंचित करके राष्ट्र के मुख्यधारा से काटकर रखा गया।

Bihar News: अतिपिछड़ों के संरक्षक है चिराग पासवान। चिराग पासवान के रहते अतिपिछड़ों के अधिकारों की कोई हकमारी नही कर सकता है।यह बात आज रोहतास जिला के अकोढीगोला में अतिपिछड़ा अधिकार रैली को संबोधित करते हुए लोजपा- (रा) के राष्ट्रीय महासचिव सत्यानंद शर्मा एवं युवा लोजपा-(रा) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान ने कहा कि देश और राज्य के एक तिहाई आबादी अतिपिछड़ा समाज की है। 36 प्रतिशत आबादी वाले इस समाज को सत्ता और संपत्ति से वंचित करके राष्ट्र के मुख्यधारा से काटकर रखा गया।

आज इस समाज के लोग जगे है। अपना अधिकार मांग रहें है। जो कोई भी इन्हें अधिकार से वंचित रखेगा उसके विरुद्ध इनका ज्वालामुखी फूटेगा और सब कुछ भस्म हो जायेगा। हमारे नेता चिराग पासवान की दृहनिश्चय है की अतिपिछड़ों को सत्ता में भागीदार बनाकर इनका सामाजिक,आर्थिक, राजनैतिक और शैक्षणिक विकास का मार्ग खोलेंगे।

रैली के कार्यक्रम की अध्यक्षता लोजपा-(रा) के जिला संयोजक कमलेश राय और संचालन बढ़ई महासभा के अध्यक्ष भोला शर्मा ने किया। कार्यक्रम को लोजपा-(रा) के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अखिलेश शर्मा,अनुसूसुचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पासवान, बिरकेश्वर पासवान, शिवम कुमार, अक्षय पासवान, पुष्पा शर्मा, महेश शर्मा, प्रभु शर्मा, श्रीनाथ शर्मा,प्रदेश प्रवक्ता अजय कुमार ने संबोधित किया। (राकेश कुमार)

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM