प्रशासन ने घटनास्थल पर जाने से रोका: विजय कुमार सिन्हा

खबरे |

खबरे |

प्रशासन ने घटनास्थल पर जाने से रोका: विजय कुमार सिन्हा
Published : Apr 6, 2023, 6:17 pm IST
Updated : Apr 6, 2023, 6:17 pm IST
SHARE ARTICLE
The administration stopped me from going to the spot: Vijay Kumar Sinha
The administration stopped me from going to the spot: Vijay Kumar Sinha

उन्होनें कहा कि ये घटनास्थल पर जाकर मृतक गुलशन कुशवाहा के परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना देना चाहते थे।

पटना : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि बिहारशरीफ में अभी भी कर्फ़्यू जैसे हालात हैं। स्थिति को सामान्य एवम नियंत्रित करने में अभी भी प्रशासन को मेहनत करने की जरूरत है। सिन्हा भाजपा विधानमंडल दल के प्रतिनिधि मंडल के साथ दंगाग्रस्त बिहारशरीफ के दौरे पर थे। ये घटनास्थल पर जाकर मृतक गुलशन कुशवाहा के परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना देना चाहते थे।

सिन्हा ने कहा कि नालंदा के डी एम औऱ एस पी द्वारा उन्हें सर्किट हाउस में बताया गया है कि उन क्षेत्रों में धारा144 लगा हुआ है इसलिए प्रतिनिधिमंडल को वहां जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। सिन्हा ने आग्रह किया कि वे अपने साथ ही उन्हें अकेले ले चले लेकिन इजाजत नहीं दी गई।वाद में मृतक के परिजनों को प्रशासन के द्वारा सर्किट हाउस लाया गया।भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उनकी व्यथा सुनी.

प्रतिनिधिमंडल में  संजय सरावगी, सुनील कुमार,अरुणा देवी, पवन यादव, संजय सिंह, निक्की हेम्ब्रम, रश्मि वर्मा, प्रणव कुमार सभी सदस्य विधानसभा के साथ प्रेम रंजन पटेल पूर्व सदस्य एबम रवि शंकर, जिलाध्यक्ष भाजपा नालन्दा भी शामिल थे।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार अपराध औऱ भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है।इनसे बिहारशरीफ नहीं संभल रहा है तो ये विहार को क्या सम्भालेंगे। मुख्यमंत्री दंगा पर दोषारोपण में लगे हुए हैं। हमने न्यायिक जांच की मांग की है ताकि असली गुनाहगार और पनाहगार पकड़ा जा सके। सरकार को निष्पक्ष जांच करानी चाहिए और बदले की भावना से ऊपर उठकर काम करना चाहिए।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM