विपक्षी दलों की बैठक के लिए बेंगलुरु जाएंगे लालू प्रसाद
विपक्षी दलों की बैठक के लिए बेंगलुरु जाएंगे लालू प्रसाद
Published : Jul 6, 2023, 3:32 pm IST
Updated : Jul 6, 2023, 3:32 pm IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

संसद के मानसून सत्र से पहले समान विचार रखने वाले विपक्षी दलों की बैठक 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में होनी है।

पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने बृहस्पतिवार को कहा कि 17-18 जुलाई को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में भाग लेने के लिए बेंगलुरु जाएंगे। दिल्ली रवानगी से पहले पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में लालू प्रसाद ने कहा कि वह 2024 लोकसभा चुनावों में केन्द्र की नरेन्द्र मोदी नीत सरकार को सत्ता से हटाने की जमीन तैयार करने के लक्ष्य से बेंगलुरु जाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं खून की जांच सहित अन्य नियमित डॉक्टरी जांचों के लिए दिल्ली जा रहा हूं। वहां से पटना लौटूंगा और फिर विपक्षी दलों की बैठक तथा 2024 लोकसभा चुनावों में केन्द्र की सत्ता से मोदी सरकार की ‘विदाई’ की तैयारी के लिए बेंगलुरु जाउंगा।’’

संसद के मानसून सत्र से पहले समान विचार रखने वाले विपक्षी दलों की बैठक 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में होनी है। पहली बैठक 23 जून को पटना में हुई थी।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM