मजदूरों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और उनके समाधान का आह्वान
मजदूरों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और उनके समाधान का आह्वान
Published : Feb 8, 2026, 8:41 pm IST
Updated : Feb 8, 2026, 8:42 pm IST
SHARE ARTICLE
लोजपा (रा) लेबर सेल की समीक्षा बैठक आयोजित
लोजपा (रा) लेबर सेल की समीक्षा बैठक आयोजित

लोजपा (रा) लेबर सेल की समीक्षा बैठक आयोजित

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय में रविवार को पार्टी के लेबर सेल की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लोजपा (रा) लेबर सेल के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामप्रवेश यादव ने की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लोजपा (रा) लेबर सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार पासवान उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश भर से आए लेबर सेल के जिला अध्यक्षों एवं प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य संगठन की मजबूती, मजदूरों से जुड़े मुद्दों की समीक्षा तथा आगामी रणनीतियों पर चर्चा करना था।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजेश कुमार पासवान ने कहा कि आज के दौर में मजदूरों को संगठित करने की आवश्यकता है। उन्होंने जिला स्तर पर लेबर सेल को सक्रिय करने, मजदूरों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने पार्टी के राष्टÑीय अध्यक्ष चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट बिहार फर्स्ट विजन को आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

1

वहीं लेबर सेल के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामप्रवेश यादव ने कहा कि मजदूर समाज पार्टी की प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि लोजपा (रा) मजदूरों के अधिकार, सम्मान और न्याय के लिए हर आवश्यक कदम उठाएगी तथा उनके संघर्षों में हमेशा मजबूती से साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया।

1

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में लेबर सेल के प्रधान महासचिव बिरजू पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार, प्रदेश महासचिव बच्चू तांती, प्रदेश सचिव गौतम केवट सहित लेबर सेल के कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान मजदूरों से संबंधित विभिन्न सामाजिक, आर्थिक और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आने वाले समय में आंदोलनात्मक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई।

Tags: bihar

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM