केन्द्र के सर्वेक्षण पर भी भाजपा को नहीं भरोसा, अकारण बिहार को नीचा दिखाने की करते हैं कोशिश: विजय कुमार चौधरी

खबरे |

खबरे |

केन्द्र के सर्वेक्षण पर भी भाजपा को नहीं भरोसा, अकारण बिहार को नीचा दिखाने की करते हैं कोशिश: विजय कुमार चौधरी
Published : Apr 8, 2023, 3:48 pm IST
Updated : Apr 8, 2023, 3:48 pm IST
SHARE ARTICLE
Vijay Kumar Chaudhary
Vijay Kumar Chaudhary

चौधरी ने बताया कि इस सर्वेक्षण के जो परिणाम सार्वजनिक हुए हैं, वह बिहार को गौरवान्वित करने वाले हैं।

पटना, ( संवाददाता) : वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि भाजपा नेतागण बिहार सरकार की बात नहीं समझते, तो कोई बात नहीं, कम-से-कम केन्द्र सरकार के सर्वेक्षणों एवं उसके निष्कर्षों पर तो यकीन करना चाहिए और उसका सम्मान करना चाहिए। अभी तुरंत, इसी वर्ष के प्रारंभ में भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के तहत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा देश भर के सभी जिलों के ग्रामीण इलाके में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता के संबंध में सर्वेक्षण कराया गया। इसमें ग्रामीणों के लिए मात्रा एवं शुद्धता के साथ उपलब्धता की निरन्तरता का भी मानक रखा गया था।

चौधरी ने बताया कि इस सर्वेक्षण के जो परिणाम सार्वजनिक हुए हैं, वह बिहार को गौरवान्वित करने वाले हैं। रैंकिंग में सबसे उपर के चार जिले यथा- समस्तीपुर, शेखपुरा, सुपौल एवं बांका बिहार के ही हैं। उन्होंने कहा कि यह बिहार सरकार की कार्यशैली एवं खासकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय के तहत हर घर नल का जल योजना के प्रभावी क्रियान्वयन का ही नतीजा है। पता नहीं क्यों, इतनी बड़ी-बड़ी उपलब्धियों से भी इनका बिहारीपन नहीं जगता एवं बार-बार बिहार को अकारण नीचा दिखाने में ही इन्हें आनन्द आता है।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM