Bihar News: विपक्ष के नेता राजनीतिक बयानबाजी के बदले, पॉलिटिक्स फॉर परफॉर्मेंस करें: ऋतुराज सिन्हा

खबरे |

खबरे |

Bihar News: विपक्ष के नेता राजनीतिक बयानबाजी के बदले, पॉलिटिक्स फॉर परफॉर्मेंस करें: ऋतुराज सिन्हा
Published : Jul 8, 2024, 4:36 pm IST
Updated : Jul 8, 2024, 4:36 pm IST
SHARE ARTICLE
Bihar News: Opposition leaders should do politics for performance instead of political statements: Rituraj Sinha
Bihar News: Opposition leaders should do politics for performance instead of political statements: Rituraj Sinha

उन्होंने कहा कि आज पुल गिरने पर जिस तरह की राजनीतिक बयानबाजी की जा रही है वह उचित नहीं है।

Bihar News: पटना- भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि यह सरकार आज गिर जायेगी ,कल उनकी बन जायेगी इस तरह की टिपण्णी के बदले अगर विपक्ष जनता के हितों को ध्यान रखकर पॉलिटिक्स फॉर परफॉर्मेंस की नीति के तहत काम करेंगी तो यह बिहार और बिहारवासियों के लिए अच्छा रहेगा। 

उन्होंने कहा कि आज पुल गिरने पर जिस तरह की राजनीतिक बयानबाजी की जा रही है वह उचित नहीं है। सवाल यह नही है कि किसके कार्यकाल में पुल का टेंडर हुआ था या किसके कार्यकाल में पुल निर्माण हुआ था । सवाल यह जरूरी है कि पुल गिरने के लिए दोषी कौन है? विभाग के किन अफसरों के नेतृत्व में पुल का निर्माण हुआ , जिस एजेंसी को पुल निर्माण का ठेका मिला था , पुल मेंटेंस की जिम्मेवारी किनकी थी, इन पहलुओं की समीक्षा होकर दुबारा इस तरह की घटना न हो इस विषय पर गंभीर होने की जरूरत है न कि राजनीति बयानबाजी करके। राजनीतिक बयानबाजी का ही यह परिणाम है कि  हम सब बिहारवासी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हंसी मजाक के पात्र बन कर रह गए है।

उन्होंने कहा कि देश की 140 करोड़ आबादी का 10 प्रतिशत आबादी बिहार की है अत: बिना बिहार के विकास के भारत का विकास संभव नहीं है। इसलिए मुझे पूर्ण विश्वास है कि केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और बिहार में मुख्यमंत्री श्री नीतीश जी के नेतृत्व में श्री सम्राट चौधरी जी और श्री विजय सिन्हा जी के साथ मिलकर बिहार को आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में सर्वथा उचित कदम उठाएंगे।

(For More News Apart from Bihar News: Opposition leaders should do politics for performance instead of political statements: Rituraj Sinha, Stay Tuned To Rozana Spokesman)

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM