केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव टुकड़े टुकड़े गैंग की योजना: विजय कुमार सिन्हा

खबरे |

खबरे |

केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव टुकड़े टुकड़े गैंग की योजना: विजय कुमार सिन्हा
Published : Aug 8, 2023, 6:00 pm IST
Updated : Aug 8, 2023, 6:00 pm IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

सिन्हा ने कहा कि चीन औऱ पाकिस्तान भारत के विकास और बढ़ती ताकत से भयभीत है।

पटना: बिहार भाजपा विधानमंडल दल के नेता  विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि केन्द्र सरकार के खिलाफ लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव टुकड़े टुकड़े गैंग की सोची समझी योजना है। सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में समूचा विपक्ष टुकड़े टुकड़े गैंग के प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहा है। भारत के हित से इनका कोई लेना देना नहीं है। तथाकथित धर्म निरपेक्षता के नाम पर तुस्टीकरण औऱ देश विरोधी ताकतों को खाद पानी देने का ये काम कर रहे हैं।

 सिन्हा ने कहा कि चीन औऱ पाकिस्तान भारत के विकास और बढ़ती ताकत से भयभीत है। भारत का विश्व स्तर पर नेतृत्व की भूमिका में आना इनको खटक रहा है।वे देश के विपक्षी नेताओं से सम्पर्क साधकर अपना मिशन पूरा करने के प्रयत्न शील है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के रहते उनका सपना पूरा होने वाला नहीं है।

सिन्हा ने कहा कि घमंडी और तुस्टीकरण करने वाले विपक्षी दलों की निराशा और हताशा अब सार्बजनिक हो गई है। ये प्रधानमंत्री द्वारा परिवारवाद औऱ भरस्टाचार के खिलाफ हमला से परेशान हैं।देश की जनता ने इन्हें पहले से ही जमींदोज कर रखा है। राजनीतिक रूप से लगातार सिकुड़ने और लोकसभा में सीटों की संख्या में भारी कमी हो जाने के कारण अपने अपने भविष्य के लिये ये चिंतित हैं।

 सिन्हा ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर इनकी करारी हार तय है फिर भी ये गाल वजा रहे हैं।भाजपा के वदोलत लोकसभा में बिहार से16 सीट पाने वाले जदयू में यदि थोड़ी भी नैतिकता वची हो तो इन्हें अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ में वोट करने से पहले 100 वार सोचना चाहिए।राजद का एक भी लोकसभा सदस्य नहीं है फिर भी उनके नेताओं का अविश्वास प्रस्ताव पर वयान इनके अहंकार को दर्शाता है।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

सुखबीर बादल से पूछा - क्या आपने बरगारी कलां में गोली चलाने का आदेश दिया था, उन्होंने कहा "हां"|Harpreet Singh

15 Mar 2025 5:54 PM

जब ड्रग तस्कर के घर छापेमारी करने पहुंची भारी पुलिस बल, देखिए कैसे भागे तस्कर!

12 Mar 2025 5:52 PM

इस गांव में कोई भी घर नशे से नहीं बचा, अपने ही घर के बर्तन और कपड़े चुराकर करते हैं नशा|Spokesman D Sath

12 Mar 2025 5:50 PM

अब Nawanshahr में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,Bulldozer से मिनटों में ढहाया गया मकान

11 Mar 2025 5:59 PM

कुर्सी लेकर निकले Justin Trudeau, Canada में ट्रूडो का शासन ख़त्म, जीभ बाहर, हाथ में कुर्सी

11 Mar 2025 5:56 PM

न ग्रंथ साहिब, न पंथ, तो कैसे बना नया जत्थेदार, मजीठिया के पक्ष में Chandumajra

10 Mar 2025 7:13 PM