अश्विनी चौबे ने G20 Summit में भाग लेने दिल्ली पहुंचे ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक का पालम हवाई अड्डे पर किया स्वागत

खबरे |

खबरे |

अश्विनी चौबे ने G20 Summit में भाग लेने दिल्ली पहुंचे ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक का पालम हवाई अड्डे पर किया स्वागत
Published : Sep 8, 2023, 6:10 pm IST
Updated : Sep 8, 2023, 6:10 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

प्रधानमंत्री सुनक ने भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक  गाथा को उत्साह से सुना।

New Delhi: बक्सर सांसद सह केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने जी 20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने दिल्ली पहुंचे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का पालम हवाई अड्डे पर स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री चौबे के मीडिया सलाहकार पंकज मिश्रा ने बताया कि स्वागत के दौरान केंद्रीय मंत्री  चौबे ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को उनके पूर्वजों की धरती पर अभिनंदन करते हुए जय सियाराम से अभिवादन  किया। प्रधानमंत्री ब्रिटेन को केंद्रीय मंत्री चौबे ने बताया कि बिहार के बक्सर से सांसद हैं। बक्सर आध्यात्मिक रूप से प्राचीन काल से ही प्रसिद्ध नगर है। जहां भगवान श्री राम और उनके भाई लक्ष्मण ने गुरु महर्षि विश्वामित्र से शिक्षा दीक्षा ली थी और ताड़का वध किया था।

प्रधानमंत्री सुनक ने भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक  गाथा को उत्साह से सुना। वे कभी उत्साहित दिखे। उन्होंने प्रधानमंत्री ऋषि सुनक व उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति को भारत के दामाद और बेटी के रूप में भी स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री चौबे ने कहा कि भारत की धरती आपकी पूर्वजों की धरती है। आपके यहां आने से सभी काफी उत्साहित हैं। केंद्रीय मंत्री  चौबे ने अयोध्या बक्सर सहित मां जानकी के जन्म स्थान सीतामढ़ी एवं बांका के मंदार पर्वत की आध्यात्मिक संस्कृति से भी प्रधानमंत्री सुनक एवं उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति को अवगत कराया। केंद्रीय मंत्री  चौबे ने प्रधानमंत्री को रुद्राक्ष, श्रीमद्भागवत गीता व हनुमान चालीसा भी भेंट की।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM