"बिहार के लड़के पूरे भारत में मजदूरी करने नहीं जाए" - किशोर लोगों को संबोधित करते हुएं कहा

खबरे |

खबरे |

"बिहार के लड़के पूरे भारत में मजदूरी करने नहीं जाए" - किशोर लोगों को संबोधित करते हुएं कहा
Published : Jan 9, 2023, 1:35 pm IST
Updated : Jan 9, 2023, 1:35 pm IST
SHARE ARTICLE
"Boys of Bihar should not go to work as laborers all over India" - said while addressing the teenagers

जन सुराज पदयात्रा के मोतिहारी अधिवेशन में पूर्वी चंपारण के अलग-अलग प्रखंडों से आए हज़ारों लोगों को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि..

मोतिहारी : जन सुराज पदयात्रा के मोतिहारी अधिवेशन में पूर्वी चंपारण के अलग-अलग प्रखंडों से आए हज़ारों लोगों को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि मैंने सोचा था जन सुराज में 10 हजार अच्छे लोगों को जोड़कर दल बनाया जाए। लेकिन मौजूदा समय में देखें तो यह संख्या 1 लाख हो गई है। पश्चिम चंपारण में ही ये संख्या 45 हजार से ज्यादा हो गई है। जरा सोचिए कि जिस दिन पूरे बिहार में पदयात्रा हो गई तो कितने लाख लोग जुड़ जाएंगे। बिहार के सभी लोग आपस में बैठकर तय करेंगे कि दल बनना चाहिए या नहीं।

जन सुराज प्रशांत किशोर का दल नहीं होगा, यह हर उस लड़के का होगा जो बिहार को विकसित देखना चाहता है। यह दल हर उस आदमी का होगा जिसे अपने घर-परिवार बिहार की चिंता है। मैं जहां जिस पंचायत में चल रहा हूं, वहां हर समस्या को नोट कर रहा हूं, जिसमें मेरा साथ देश-विदेश के 500 से 600 लोग दे रहे हैं। जिस दिन यह पदयात्रा पूरी हो गयी उसके 2 से 3 महीने बाद आने वाले 10 साल के विकास का योजना आप सभी बिहार वासियों के सामने रखेंगे।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM