देश के विशिष्ट शख्सियतों का मान-सम्मान बढ़ा रहे पीएम मोदी: नंदकिशोर

खबरे |

खबरे |

देश के विशिष्ट शख्सियतों का मान-सम्मान बढ़ा रहे पीएम मोदी: नंदकिशोर
Published : Feb 9, 2024, 5:40 pm IST
Updated : Feb 9, 2024, 5:40 pm IST
SHARE ARTICLE
PM Modi is increasing the respect of distinguished personalities of the country: Nand Kishore
PM Modi is increasing the respect of distinguished personalities of the country: Nand Kishore

 यादव ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पीएम मोदी ने राजनीति शुचिता का जो मानदंड स्थापित किया है, वह हमेशा याद रखा जाएगा।

  • पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह एवं वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने का फैसला अभिनंदनीय

Bihar News: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह एवं वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न (मरणोपरांत) देने के ऐलान पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पीएम मोदी देश के विकास में योगदान देने वाले शख्सियतों को लगातार सम्मानित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने सम्मान देने में कभी कोई भेदभाव नहीं किया। उन्होंने दलगत भावना से उठकर सभी विशिष्ट लोगों को सम्मान दिया है।

 यादव ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पीएम मोदी ने राजनीति शुचिता का जो मानदंड स्थापित किया है, वह हमेशा याद रखा जाएगा। जिन्होंने भारत का मान-सम्मान बढ़ाने के लिए अपना अहम और विशिष्ट योगदान दिया है, वे विशिष्ट सम्मान पाने के हकदार हैं, चाहे वे किसी दल के साथ अपना संबंध रखते हों।  यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह ने देश के लिए जो योगदान दिया है, वह अविस्मरणीय है। किसानों की हक के लिए वे आजीवन संघर्षरत रहे। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. नरसिम्हा राव ने भी देश की अर्थव्यवस्था को गति देने के अपने प्रधानमंत्रित्व में लगातार प्रयास किया। एम एस स्वामीनाथन को कौन नहीं जानता। उन्होंने कृषि वैज्ञानिक के रूप में देश की बड़ी सेवा की है।  यादव ने कहा कि पीएम मोदी का यह फैसला काबिले-तारीफ और अभिनंदनीय है।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

कोई 40-45 लाख नहीं, सिर्फ 1 लाख के अंदर सीधा अमेरिका, कोई डंकी नहीं, सिर्फ एक नंबर में सीधा विमान

10 Apr 2025 5:38 PM

लड़का-लड़की की पिटाई करने वाले निलंबित पुलिस अधिकारी ने पत्रकार से की बदसलूकी

09 Apr 2025 5:27 PM

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM

Punjab Latest Top News Today देखिये खास खबरें,Spokesman TV | LIVE

08 Apr 2025 6:56 PM

मनोरंजन कालिया हमला मामले में पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 12 घंटे में सुलझी गुत्थी!

08 Apr 2025 6:54 PM